
घर से शौच के लिए निकली किशोरी को गांव में ही बंधक बनाकर 24 दिनों तक...
जबलपुर। इन दिनों पूरे देश में युवती और महिलाओं के साथ शोषण दुराचार के मामलों में जैसे बाढ़ आ गई है। उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक देश में केवल बलात्कार और रेप की खबरें ही छाई हुई हैं। सोशल मीडिया पर तो हिन्दू बनाम मुसलमान तक बहस हो रही है। जबकि रेपिस्ट किसी जाति धर्म का हो वह अपराधी ही होता है। मासूम बच्चियों के साथ होने वाली दुराचार की घटनाओं पर अब संयुक्त राष्ट्र ने भी बोलना शुरू कर दिया है। ऐसे में देश की छवि दुनिया में अच्छी नहीं बन रही है। जबलपुर शहर में भी ऐसे मामले धड़ाधड़ सामने आ रहे हैं, जहां युवतियों, महिलाओं और बच्चियों के साथ छेड़छाड़ से लेकर दुराचार तक हो रहा है। ताजा मामला एक युवती का है, जिसके दोस्त ने चाकू की नोक पर दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है।
about- मुख्य आरोपित समेत चार के खिलाफ प्रकरण दर्ज, चाकू की नोक पर अपहरण, फिर दुराचार
पुलिस के अनुसार युवती का एक युवक ने चाकू की नोक पर दो बार अपहरण किया। उसके बाद युवती का शारीरिकि शोषण करने लगा। माढ़ोताल पुलिस ने वाहन चैकिंग में आरोपित को पकड़ा था। जांच के बाद पुलिस ने युवती के बयानों के आधार पर रविवार को आरोपित व उसके साथियों पर दुराचार और अपहरण का प्रकरण दर्ज किया।
पुलिस ने बताया कि २४ वर्षीय युवती की खमरिया निवासी महेंद्र रजक से पहचान थी। चार जनवरी को महेंद्र उसके घर पहुंचा और चाकू की नोक पर अपहरण कर लिया। उसके बाद एक खेत में बने मकान में उसे रखा और शारीरिक शोषण किया। इसके बाद वह उसे उसके घर छोड़कर चला गया। बदनामी के डर से युवती चुप रही। लेकिन, २६ फरवरी को महेंद्र साथी दुर्गेश रजक व तीन अन्य के साथ फिर से युवती के घर पहुंचा। फोन पर धमकाकर उसे बाहर बुलाया और चाकू की नोक पर उसका अपहरण कर लिया। उसके बाद वह युवती को गुप्तेश्वर निवासी रिश्तेदार के यहां ले गया और वहां रखकर शारीरिक शोषण करता रहा। पिछले दिनों माढ़ोताल पुलिस ने महेंद्र और युवती को वाहन चैकिंग में रोका, तो युवती ने हंगामा मचा दिया। तब जाकर महेंद्र का राज खुला। पुलिस ने युवती को कुंडम भेजा। वहां युवती ने महेंद्र और उसके साथियों की करतूत पुलिस के सामने बयां की।
Published on:
16 Apr 2018 02:40 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
