26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देखिए कैसे शौच करने गए बुजुर्ग से अधिकारियों ने वसूला 20 हजार का जुर्माना

जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत डुडवारा के सरपंच के पिता को बाह्य शौच के आरोप में पकड़ा, 40 श्रमिकों को खुले में शौच करते पकड़ा गया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Lali Kosta

•

Updated: 17 Jan 2017, 12:43 PM IST

open defecation, swachh bharat mission, narendra m

open defecation, swachh bharat mission, narendra modi today, 20 thousand charged at old man, old man on open defecation, sarpanch father, sarpanch

नरसिंहपुर। स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जिले को शौच मुक्त करने में सरपंचों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है पर कुछ ग्राम पंचायतों में उनके परिजन ही इसे पलीता लगाने में लगे हैं। ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत डुडवारा में सामने आया, जहां सरपंच के पिता ही खुले में शौच करते पकड़े गए। उन्हें इसका अंजाम भी भुगतना पड़ा। इस मनमानी के लिए उन्हें 500 रुपये जुर्माना भरना पड़ा है। गौरतलब है कि 26 जनवरी को जिले को पूरी तरह से खुले में शौच से मुक्त घोषित किया जाना है, जिसको लेकर प्रशासन अपनी पूरी ऊर्जा लगा रहा है।

इसके क्रियान्वयन और मॉनीटरिंग के लिए जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के नोडल अधिकारी बीएस धुर्वे ने जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत डुडवारा के सरपंच के पिता को बाह्य शौच के आरोप में पकड़ा और उनसे 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
इसके अलावा नहर निर्माण कार्य में लगे 40 श्रमिक खुले में शौच करते पाए जाने पर ठेकेदार मनीष जैन गोटेगांव पर बीस हजार रुपये का जुर्माना किया गया। ठेकेदार को हिदायत दी है कि 24 घंटों के भीतर श्रमिकों के लिए शौचालय की उचित व्यवस्था कर तत्काल जुर्मानेे की राशि जमा करे। अन्यथा दो गुना जुर्माना वसूला जाएगा और अस्वच्छता फैलाना, शासकीय निर्देशों की अवहेलना करना तथा राष्ट्रीय अभियान में असहयोग जैसी धाराओं के तहत मामला पुलिस में पंजीबद्ध किया जाना प्रस्तावित किया जाएगा।