1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

hindu calendar 2018 with tithi in hindi 2018 में ये त्यौहार दिलाएंगे सफलता और मनवांछित फल – देखें 2018 के सभी व्रत व त्यौहार

आइए जानते हैं साल 2018 के व्रत एवं त्यौहार व तिथियां....

3 min read
Google source verification
hindu calendar 2018 with tithi in hindi

hindu calendar 2018 with tithi in hindi

जबलपुर। 2018 आने में महज 15 दिन शेष बचे हैं इसके बाद अंग्रेजी नया वर्ष 2018 शुरू हो जाएगा। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार 2018 का आगाज पूर्णिमा तिथि यानी उज्जवल दिन के साथ हो रहा है जो कि पूरे साल शुभ समाचारों और संकेतों से परिपूर्ण होगा। इसके अलावा और त्योहारों से शुरू होने वाला साल शुभ होता है। ज्योतिष आचार्य सचिन देव महाराज के अनुसार जनवरी माह की शुरुआत ही पूर्णिमा तिथि से हो रही है जिसका संकेत है कि इस वर्ष के समस्त त्यौहार और व्रत शीघ्र एवं उचित फलदाई होंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार सनातन धर्म में जितने भी व्रत एवं त्यौहार होते हैं उन सब की अपनी एक मान्यता और अलग विश्वास होता है। आइए जानते हैं साल 2018 के व्रत एवं त्यौहार व तिथियां....

पंचांग 2018 – हिंदी कैलेंडर 2018

जनवरी 2018 त्यौहार
2 मंगलवार पौष पूर्णिमा व्रत
5 शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी
12 शुक्रवार षटतिला एकादशी
14 रविवार मकर संक्रांति , पोंगल , उत्तरायण , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 सोमवार मासिक शिवरात्रि
16 मंगलवार पौष अमावस्या
22 सोमवार सरस्वती पूजा , बसंत पंचमी
28 रविवार जया एकादशी
29 सोमवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 बुधवार माघ पूर्णिमा व्रत

फरवरी 2018 त्यौहार
3 शनिवार संकष्टी चतुर्थी
11 रविवार विजया एकादशी
13 मंगलवार कुम्भ संक्रांति , मासिक शिवरात्रि , महाशिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 गुरुवार माघ अमावस्या
26 सोमवार आमलकी एकादशी
27 मंगलवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)

मार्च 2018 त्यौहार
1 गुरुवार होलिका दहन , फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
2 शुक्रवार होली
5 सोमवार संकष्टी चतुर्थी
13 मंगलवार पापमोचिनी एकादशी
14 बुधवार मीन संक्रांति , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 गुरुवार मासिक शिवरात्रि
17 शनिवार फाल्गुन अमावस्या
18 रविवार चैत्र नवरात्रि , उगाडी , गुड़ी पड़वा , घटस्थापना
19 सोमवार चेटी चंड
25 रविवार राम नवमी
26 सोमवार चैत्र नवरात्रि पारणा
27 मंगलवार कामदा एकादशी
29 गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 शनिवार हनुमान जयंती , चैत्र पूर्णिमा व्रत

अप्रैल 2018 त्यौहार
3 मंगलवार संकष्टी चतुर्थी
12 गुरुवार बरूथिनी एकादशी
13 शुक्रवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
14 शनिवार मासिक शिवरात्रि , मेष संक्रांति
16 सोमवार चैत्र अमावस्या
18 बुधवार अक्षय तृतीया
26 गुरुवार मोहिनी एकादशी
27 शुक्रवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
30 सोमवार वैशाख पूर्णिमा व्रत

मई 2018 त्यौहार
3 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी
11 शुक्रवार अपरा एकादशी
13 रविवार मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
15 मंगलवार वृष संक्रांति , वैशाख अमावस्या
25 शुक्रवार पद्मिनी एकादशी
26 शनिवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
29 मंगलवार पूर्णिमा व्रत

जून 2018 त्यौहार
2 शनिवार संकष्टी चतुर्थी
10 रविवार परम एकादशी
11 सोमवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
12 मंगलवार मासिक शिवरात्रि
13 बुधवार अमावस्या
15 शुक्रवार मिथुन संक्रांति
23 शनिवार निर्जला एकादशी
25 सोमवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
28 गुरुवार ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

जुलाई 2018 त्यौहार
1 रविवार संकष्टी चतुर्थी
9 सोमवार योगिनी एकादशी
10 मंगलवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 बुधवार मासिक शिवरात्रि
13 शुक्रवार ज्येष्ठ अमावस्या
14 शनिवार जगन्नाथ रथ यात्रा
16 सोमवार कर्क संक्रांति
23 सोमवार अषाढ़ी एकादशी , देवशयनी एकादशी
24 मंगलवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
27 शुक्रवार आषाढ़ पूर्णिमा व्रत , गुरु-पूर्णिमा
31 मंगलवार संकष्टी चतुर्थी

अगस्त 2018 त्यौहार
7 मंगलवार कामिका एकादशी
9 गुरुवार मासिक शिवरात्रि , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 शनिवार आषाढ़ अमावस्या
13 सोमवार हरियाली तीज
15 बुधवार नाग पंचमी
17 शुक्रवार सिंह संक्रांति
21 मंगलवार श्रावण पुत्रदा एकादशी
23 गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 शनिवार ओणम/थिरुवोणम
26 रविवार श्रावण पूर्णिमा व्रत , रक्षा बंधन
29 बुधवार कजरी तीज
30 गुरुवार संकष्टी चतुर्थी

सितंबर 2018 त्यौहार
2 रविवार जन्माष्टमी
6 गुरुवार अजा एकादशी
7 शुक्रवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
8 शनिवार मासिक शिवरात्रि
9 रविवार श्रावण अमावस्या
12 बुधवार हरतालिका तीज
13 गुरुवार गणेश चतुर्थी
17 सोमवार कन्या संक्रांति
20 गुरुवार परिवर्तिनी एकादशी
22 शनिवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 रविवार अनंत चतुर्दशी
25 मंगलवार भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
28 शुक्रवार संकष्टी चतुर्थी

अक्टूबर 2018 त्यौहार
5 शुक्रवार इन्दिरा एकादशी
6 शनिवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
7 रविवार मासिक शिवरात्रि
9 मंगलवार भाद्रपद अमावस्या
10 बुधवार शरद नवरात्रि , घटस्थापना
15 सोमवार दुर्गा पूजा की तिथियाँ , कल्परम्भ
16 मंगलवार नवपत्रिका पूजा
17 बुधवार दुर्गा महा अष्टमी पूजा , तुला संक्रांति , दुर्गा महा नवमी पूजा
18 गुरुवार शरद नवरात्रि पारणा
19 शुक्रवार दशहरा , दुर्गा विसर्जन
20 शनिवार पापांकुशा एकादशी
22 सोमवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 बुधवार अश्विन पूर्णिमा व्रत
27 शनिवार करवा चौथ , संकष्टी चतुर्थी

नवंबर 2018 त्यौहार
3 शनिवार रमा एकादशी
5 सोमवार मासिक शिवरात्रि , धनतेरस , दिवाली पूजा की तिथियाँ , प्रदोष व्रत (कृष्ण)
6 मंगलवार नरक चतुर्दशी
7 बुधवार दिवाली , अश्विन अमावस्या
8 गुरुवार गोवर्धन पूजा
9 शुक्रवार भाई दूज
16 शुक्रवार वृश्चिक संक्रांति
19 सोमवार देवुत्थान एकादशी
20 मंगलवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
23 शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा व्रत
26 सोमवार संकष्टी चतुर्थी

दिसंबर 2018 त्यौहार
3 सोमवार उत्पन्ना एकादशी
4 मंगलवार प्रदोष व्रत (कृष्ण)
5 बुधवार मासिक शिवरात्रि
7 शुक्रवार कार्तिक अमावस्या
16 रविवार धनु संक्रांति
19 बुधवार मोक्षदा एकादशी
20 गुरुवार प्रदोष व्रत (शुक्ल)
22 शनिवार मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
25 मंगलवार संकष्टी चतुर्थी

Story Loader