
2019 Marriage Dates: Shadi Tithi in 2019, Shadi Shubh Muhurat in hindi
जबलपुर। देवउठनी एकादशी के बाद खरमास लग जाने से मांगलिक कार्यों पर विराम लग गया था। जो कि जनवरी में खत्म हुआ है। वहीं सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते हुए समस्त मांगलिक व वैवाहिक कार्यक्रमों की धूम फिर से मचने लगी है। गलियों व मोहल्लों में बारातों के बैंड और शादी पंडाल सजे दिखने लगे हैं। इस साल सबसे श्रेष्ठ वैवाहिक मुहूर्त बताए जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो साल 2019 में भले ही कम मुहूर्त हैं, लेकिन जो हैं वे अच्छे लग्न में सम्पन्न होने वाले हैं।
news facts
छह माह से विवाह मुहूत पर था ब्रेक
सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद आए अवसर
जुलाई से फिर लग जाएगा चातुर्मास
मांगलिक कार्य आज से, इस वर्ष 69 विवाह मुहूर्त
सूर्य के राशि परिवर्तन के बाद गुरुवार से विवाह मुहूर्त शुरू हो रहे हैं। छह माह बाद शुरू हो रहे मुहूर्त कम हैं, इससे एक-एक तिथि में अधिक संख्या में विवाह होने के आसार हैं। वर्ष 2018 में देवशयनी एकादशी 23 जुलाई से चार माह शादियों के मुहूर्त नहीं थे। देवोत्थानी एकादशी के बाद ग्रहों की स्थिति के कारण नवम्बर दिसम्बर में नाम मात्र के ही वैवाहिक मुहूर्त थे। करीब 6 माह बाद शुरू हुए लगन में जनवरी में 5, फरवरी में 9 एवं मार्च में 7 सहित 21 दिन ही शादियां होंगी। फिर एक माह खरमास का ब्रेक लगेगा। 10 जुलाई को भड़ली नवमी इस पारी का अंतिम मुहूर्त है। देवशयनी एकादशी 12 जुलाई से चातुर्मास शुरू होगा। नवंबर-दिसंबर में 10 लगन हैं।
ज्योतिर्विदों का मत
ज्योतिर्विद जनार्दन शुक्ला के अनुसार वर्ष 2019 में 69 वैवाहिक मुहूर्त हैं। उन्होंने बताया कि ग्रहों के स्थिति के कारण करीब छह माह बाद अब लगातार वैवाहिक मुहूर्त शुरू हो गए हैं। मार्च तक 21 दिन वैवाहिक मुहूर्त हैं। जबकि, ग्रीष्म ऋतु में 26 विवाह के मुहूर्त हैं।
Published on:
18 Jan 2019 10:59 am

