26 january 2023 republic day
जबलपुर. इस बार गणतंत्र दिवस पर वसंत पंचमी पड़ रही है। ज्योतिषियों के अनुसार देश की कुंडली मे भी इस दिन महत्वपूर्ण गजकेसरी योग बन रहा है, जो विशेष शुभफलदायी है। शहर में वसंत पंचमी पर 26 जनवरी को ज्ञान की देवी सरस्वती और भारत माता का पूजन एक साथ होगा। शहर के कई मंदिर भी इस बार गणतंत्र दिवस की वसंत पंचमी के लिए राष्ट्रध्वज के तिरंगे रंगों की रोशनी से जगमगाएंगे। इन मंदिरों में गणतंत्र व बसंत पंचमी पर विशेष पूजन व अनुष्ठान भी होंगे।
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि ज्योतिषीय दृष्टि से कला, शिक्षा व साहित्य से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों के लिए यह वसंत पंचमी खास है। इस बार यह गुरुवार को है। गुरुवार का दिन देव गुरु बृहस्पति का होता है। देवगुरु बृहस्पति ज्ञान के कारक हैं। विशेष संयोग है कि इस दिन देव गुरु बृहस्पति अपने मित्र चंद्रमा के साथ अपनी ही राशि मीन में गजकेसरी योग का निर्माण भारत की कुंडली में कर रहे हैं। इस दुर्लभ संयोग के कारण इस बार की पंचमी देश के लिए विशेष फल देने वाली रहेगी। देश सुख, शांति व संपन्नता की दिशा में आगे बढ़ेगा।
विद्यादान की प्रार्थना
इस बार गणतंत्र दिवस को शहर के युवा धर्म से जोड़ कर देख रहे हैं। युवा मंदिरों में पूजन करने जाएंगे। गढ़ा निवासी एमआर सतीश दुबे कहते हैं कि इस बार गणतंत्र दिवस पर बसंत पंचमी पड़ रही है। यह दुर्लभ संयोग है। वे मंदिर जाकर माता सरस्वती से विद्यादान देने की प्रार्थना करेंगे।
ये मंदिर सज रहे
बगलामुखी मठ सिविक सेंटर, काली मंदिर सदर, रामलला मन्दिर ग्वारीघाट, गौतमजी की मढिया, त्रिपुर सुंदरी मन्दिर तेवर, गुप्तेश्वर मंदिर, सूपाताल मन्दिर आदि।
ग्वारीघाट, तिलवारा घाट में दीपदान
वसंत पंचमी पर नर्मदा के घाटों पर दीपदान के लिए शाम से ही लोग उमड़ने लगते हैं। ग्वारीघाट स्थित दरोगा घाट, उमा घाट, जिलहरी घाट में दीपदान करने वालों का तांता लगता है। यही नजारा तिलवाराघाट में भी रहता है। रात को दीपों के प्रवाह के साथ नर्मदा के इन घाटों का नजारा दर्शनीय होता है।
माता को पहनाएंगे तिरंगा परिधान
बगलामुखी मठ सिविक सेंटर में गणतंत्र दिवस और बसन्त पंचमी के संयोग को विशिष्ट अंदाज में मनाया जाएगा। मन्दिर की तीन रंगों से सजावट होगी। साथ ही माता त्रिपुर सुंदरी को भी तीन रंग का परिधान पहनाया जाएगा। पुजारी ब्रह्मचारी चैतन्यानंद ने बताया कि इस दिन मंदिर में विशेष पूजन-अनुष्ठान होगा।
अनाथाश्रम,वृद्धाश्रम में करेंगे सेवा
नगर के युवाओं ने बड़ी संख्या में इस संयोग को सेवाकार्य के लिए समर्पित करने का मंसूबा बनाया है। गढ़ा निवासी श्याम दीक्षित कहते हैं कि वे अपने मित्रों के साथ सरस्वती पूजन के बाद अनाथाश्रम व वृद्धाश्रम जाएंगे। वहां वे अनाथ बच्चों और बुजुर्गों की यथाशक्ति सेवा करेंगे। जाबालि सोशल यूथ ग्रुप के संदीप शुक्ला ने बताया कि वसंत पंचमी औऱ गणतंत्र दिवस के संयोग को वे अलग तरीके से मनाएंगे। उनका ग्रुप नर्मदा किनारे जरूरतमंदों की सेवा करेगा। परिक्रमावासियों की मदद करेंगे।

Published on:
25 Jan 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग