13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

children killer city: लापता बच्ची की मिली लाश, यहां दो महीने का बच्चा गायब हो गया

जबलपुर में नहीं हैं मासूम बच्चे सुरक्षित, दो वारदातों से हिला पुलिस प्रशासन  

2 min read
Google source verification
girl.png

4 month baby boy kidnapped

जबलपुर। शहपुरा के बिलपठार गांव से अगवा कर दो वर्षीय बच्ची की हत्या की गुत्थी पुलिस अभी सुलझा भी नहीं पाई है कि शनिवार को बरगी के धादरा गांव से एक बच्चे का अपहरण हो गया। चार महीने के बच्चे को कोई शुक्रवार देर रात मां-पिता के बीच से उठा ले गया। देर रात डेढ़ बजे मां की नींद टूटी तो कोहराम मच गया। परिवार के साथ गांव वाले पूरी रात तलाश करते रहे। सुबह 7.30 बजे पुलिस को खबर मिली तो हडक़म्प मच गया।

बरगी के धादरा गांव में वारदात, माता-पिता के बीच से लापता हो गया चार माह का बालक

बरगी पुलिस के अनुसार टोल टैक्स के पास पहाड़ी से लगे धादरा गांव निवासी राजेश बरकड़े पत्थर तोडऩे का काम करता है। शुक्रवार रात 11 बजे वह परछी में पत्नी किरण, चार वर्षीय बेटे अभि बरकड़े और चार महीने के रेयान बरकड़े के साथ सो गया था। डेढ़ बजे के लगभग किरण की नींद खुली, तो रेयान गायब था।

50 घरों का गांव- राजेश बरकड़े के घर से 500 मीटर दूर पहाड़ी है और उससे 200 मीटर दूर एक नाला निकला है, जो आगे बरगी कैनाल में मिलता है। 50 से 60 घरों का यह गांव है। बच्चे के गायब होने का शोर सुनकर पूरा गांव उमड़ आया। सभी मिलकर तलाश में जुट गए। राजेश के पिता शिवकुमार और मां मक्के के खेत में थे, वे भी पहुंचे। सुबह 7.30 बजे पुलिस को खबर दी गई।

एसपी सहित पूरा अमला पहुंचा- जिले में अपहरण की लगातार दूसरी वारदात की खबर मिले ही एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, एएसपी अमित कुमार, शिवेश सिंह बघेल, एएसपी क्राइम गोपाल खंडेल, सीएसपी बरगी रवि चौहान फारेसिंक टीम, डॉग स्क्वॉड टीम पहुंची।

पहाड़ी तक गया डॉग स्क्वॅड- राजेश बरकड़े के खपरैल घर से डॉग स्क्वॉड बार-बार पहाड़ी तक गया। इसके बाद लौट आया। पुलिस ने पहाड़ी पर भी सर्चिंग अभियान चलाया, लेकिन मासूम का पता नहीं चला। एएसपी शिवेश सिंह बघेल ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।