3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर क्रूज हादसे के 48 घंटे बाद 9 साल के मासूम का शव मिला, 12 हुई मृतकों की संख्या

Jabalpur Cruise Tragedy : बरगी बांध में गुरुवार को डूबे क्रूज में सवार लापता पर्यटकों में से 48 घंटे बाद आज रविवार सुबह शुरु हुए सर्च ऑपरेशन में एक 9 वर्षीय मयूरन पिता परिमल का शव मिला है। एक लापता की तलाश जारी है।

2 min read
Google source verification
Jabalpur Cruise Tragedy

क्रूज हादसे के 48 घंटे बाद 9 साल के मासूम का शव मिला (Photo Source- Input)

Jabalpur Cruise Tragedy :मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी बांध में गुरुवार को डूबे क्रूज में सवार लापता पर्यटकों में से 48 घंटे बाद आज रविवार सुबह शुरु हुए सर्च ऑपरेशन में एक 9 वर्षीय मयूरन पिता परिमल का शव मिला है। अब सर्चिंग टीम कामराज की तलाश में जुटी है। हादसे के 48 घंटे बाद भी राहत एवं बचाव दल लापता लोगों की खोज में जुटा हुआ है।

घटना के बाद से जबलपुर के ही आयुध निर्माणी खमरिया निवासी आर. कामराज और 9 वर्षीय मयूरन लापता थे। तलाश के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को सुबह 6 बजे से रेस्क्यू अभियान चला रही है।

विशेष विमान से तमिलनाडु ले जाया गया शव

दुर्घटना में मृत दो महिला पर्यटकों के शव को शनिवार को विशेष विमान से तमिलनाडु ले जाए गए थे। आयुध निर्माणी खमरिया में कार्यरत कामराज अपनी पत्नी, बच्चों, तमिलनाडु से आए माता-पिता, भाई-भाभी एवं अन्य स्वजन के साथ घूमने पहुंचे थे। हादसे के दौरान 10 वर्षीय बेटा लहरों के सहारे किनारे पर आ गया था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया है। लेकिन उसका छोटा बेटा श्रीतमिलवेंदन और भतीजा मयूरन समेत खुद कामरान डूब गए थे। अब रविवार की सुबह चलाए गए सर्च ऑपरेशन में भतीजे मयूरन का शव भी मिल गया है।

तमिलनाडु निवासी है परिवार

कामराज का परिवार मूल रूप से तमिलनाडु के त्रिची का निवासी है। परिवार ने मृतक महिलाओं का अंतिम संस्कार गृहग्राम में करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद प्रशासन ने शवों और स्वजन को विशेष विमान से पहुंचाने की व्यवस्था की। शनिवार को एक विशेष विमान से दोनों महिलाओं के शव और दो स्वजन को तमिलनाडु भेजा गया था।

अब तक कुल 12 लोगों की मौत की पूष्टि

एक विमान तकनीकी खामी के कारण शाम तक नहीं पहुंच सका था। इस विमान से मृतक परिवार के अन्य सदस्यों को तमिलनाडु ले जाया जाना है। बरगी बांध क्रूज हादसे में अब तक कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

गुरुवार शाम को हुआ भयावह हादसा

बता दें कि गुरुवार शाम को बरगी डैम में पर्यटकों से भरा एक क्रूज तेज आंधी-तूफान के बीच डैम में डूब गया था। इस भयावह हादसे में अब तक 12 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कामराज अब भी लापता हैं। 28 लोगों की किस्मत अच्छी थी जो उनकी जान बच गई। इस भयावह हादसे के बाद सीएम मोहन यादव ने हादसे की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं साथ ही सख्त एक्शन लेते हुए क्रूज पायलट महेश पटेल, क्रूज हेल्पर छोटेलाल गोंड एवं टिकट काउंटर प्रभारी (एफओए) बृजेंद्र की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी थी। होटल मैकल रिसॉर्ट और बोट क्लब बरगी के मैनेजर सुनील मरावी को काम में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया था और रीजनल मैनेजर संजय मल्होत्रा को मुख्यालय अटैच कर दिया था।