जबलपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जा रहा है। इसके लिए काफी दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। नई शिक्षा नीति में देश में योग शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। कक्षा 6 से दसवीं तक की किताबों में योग को शामिल किया जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव ने इस बारे में संकेत दिए हैं। इसी उपलक्ष्य में हम आपको योग के जनक महर्षि पतंजलि के बारे में कुछ रोचक बाते बता रहे हैं।