12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मप्र के स्वास्थ्य मंत्री के लेटर और टेंडर से हो गई 6 करोड़ की ठगी- जानें पूरा मामला

मप्र के स्वास्थ्य मंत्री के लेटर और टेंडर से हो गई 6 करोड़ की ठगी- जानें पूरा मामला  

less than 1 minute read
Google source verification

कटनी. प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी का फर्जी पत्र और टेंडर पास होने के दस्तावेज दिखाकर एक युवक ने छह करोड़ रुपए ठग लिए। उसने सभी को सप्लाइ दिलाने का झांसा दिया था। मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस जांच कर आरोपी का पता लगाएगी। शिकायतकर्ताओं के अनुसार माधवनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक कुछ फर्मों का संचालक है। उसने छह माह पहले उन लोगों से यह कहते हुए संपर्क किया कि उसे स्वास्थ्य विभाग में दवा व उपकरणों सहित अन्य सामग्री की सप्लाई का बड़ा आर्डर मिला है। जिसे वह बांटना चाहता है। झांसा देने के लिए उसने कथित तौर पर टेंडर पास होने के फर्जी दस्तावेज और स्वास्थ्य मंत्री के लेटरपैड पर लिखा एक फर्जी पत्र दिखाया।

कटनी : पांच पीड़ितों ने कोतवाली थाने में दी लिखित शिकायत

स्वास्थ्य मंत्री

अच्छी सप्लाई के लालच में लोगों ने उसे एडवांस में राशि भेजनी शुरू कर दी। कोतवाली थाने में शिकायत करने वालों में जालपा वार्ड निवासी रुपेश सरावगी, सिद्धार्थ खर्द, पुरानी बस्ती निवासी सत्यम शर्मा, मुसरहा वार्ड निवासी अरुण कुशवाहा और खंडवा जिले के छैगांव निवासी आदित्य गगराडे ने 2.39 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है।

खाते में जमा कराई राशि

बताया गया है कि रूपेश सरावगी से 30 लाख, सिद्धार्थ खर्द से 39 लाख, सत्यम शर्मा से 20 लाख, अरुण कुशवाहा से 50 लाख, आदित्य गगराडे से 30 लाख रुपए एक अन्य व्यक्ति से 70 लाख रुपए युवक अपने खाते, फर्म के खाते में जमा कराए और नकद रुपए भी लिए । बताया जा रहा है कि इंदौर में भी दोस्तों से लगभग 4 करोड़ रुपए से अधिक की रकम ली है।