
Dhanteras
जबलपुर। आज ग्रह गोचर बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। आज धनतेरस पर लोग भगवान धनवंतरी का पूजन करेंगे। इसके अलावा नए कार्यों का शुभारंभ भी लाभदायी होगा। जानिए 5 नवंबर का हिन्दी पंचांग-
शुभ विक्रम संवत् : 2075, संवत्सर का नाम : विरोधकृत्, शाके संवत् : 1940, हिजरी संवत् : 1440, मु.मास: सफर-26, अयन : दक्षिणायण, ऋतु : शरद, मास : कार्तिक, पक्ष : कृष्ण, तिथि - रात्रि 11.17 तक जया तिथि त्रयोदशी उपरांत रिक्ता तिथि चतुर्दशी रहेगी। कार्तिक मास की यह त्रयोदशी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि आज धनतेरस का उत्तम पर्व तथा पंचदिवसीय दीपोत्सव पर्व का शुंभारम्भ आज से प्रारंभ हो जाता है। लक्ष्मी आवाहन के साथ भगवान धनवंतरि का पूजन आवाहन अत्यंत उत्तम माना जाता है। योग- रात्रि 12.24 तक विष्कुंभ उपरंात प्रीति योग रहेगा दैनिक कार्य हेतु योग शुभ तथा अनुकूल है। विशिष्ट योग- हस्त नक्षत्र के साथ धनतेरस का शुभ संयोग सुवर्ण ,रजत, पात्र तथा वाहनादि के क्रय हेतु अत्यंत शुभ है।
करण- सूर्योदय काल से गर उपरंात वणिज तदनंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा करण गणना सामान्य है।नक्षत्र - रात्रि 9.2 तक साधारण संज्ञक नक्षत्र हस्त उपरांत मृदुसंज्ञक नक्षत्र चित्रा रहेगा। हस्त नक्षत्र में सभी प्रकार के मांगलिक कार्य संपन्न किए जा सकते हैं। उपनयन, विवाह, यज्ञोपवीत, आभूषण, कारीगरी, अलंकार, रत्न, यात्रा, देवप्रतिष्टा, देवदर्शन तथा जनहितैषी कार्य हेतु यह नक्षत्र अत्यंत मंगलकारी माना जाता है।
शुभ मुहूर्त- आज के दिन प्रसूति ,नामकरण, अन्नप्रासन, क्रयविक्रय, आभूषण क्रय, विपणि व्यापार, सेवारम्भ, वागवाटिका, पत्र लेखन से जुड़े कार्य हेतु दिन शुभ तथा अनुकूल है। श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज सूर्योदय प्रात: 9.00 से 10.30 शुभ दोपहर 1.30 से 6.00 क्रमश: चर, लाभ, अमृत रात्रि 6.00 से 7.30 बजे तक चर की चौघडिय़ा शुभ तथा सुखद मानी जाती है।
व्रतोत्सव- आज सोमप्रदोष व्रत, धनवंतरि जयंती, धनतेरस, कामेश्वरी जयंती, धनत्रयोदशी व्रत का व्रतोत्सव पर्व रहेगा। चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यत तक बुध प्रधान कन्या राशि में संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के तुला राशि में गुरु तुला राशि में तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर स्थित है। सूर्य का स्वाति नक्षत्र में संचरण रहेगा। दिशाशूल: आज का दिशाशूल पूर्व दिशा में रहता है, इस दिशा की व्यापारिक यात्रा को यथा सम्भव टालना हितकर है। चंद्रमा का वास दक्षिण दिशा में है। सन्मुख एवं दाहिना चंद्रमा शुभ माना जाता है।
राहुकाल: प्रात: 7.30.00 से 9.00.00 बजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित), आज जन्म लेने वाले बच्चे - आज : आज जन्में बालकों का नामाक्षर पू, ष, ण, ठ अक्षर से आरम्भ कर सकते हैं। हस्त नक्षत्र में जन्मे बालकों की राशि कन्या होगी, रात्रि 9.2 के उपरांत जन्मे बालकों का जन्म नक्षत्र चित्रा होगा। कन्या राशि में जन्में जातक प्राय: स्वस्थ, सुंदर, आकर्षक, वुद्धिमान, साहसी, परोपकारी, निपुण, कार्यकुशल, उदारचित्त, सेवाभावी, तथा दयालु प्रवृत्ति के होते हैं। शिक्षा, क ला, कानून तथा नैसर्गिक कार्य में सफल रहेंगे।
Published on:
05 Nov 2018 09:06 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
