
aaj ka panchang aaj ka subh muhurat aaj ka lucky number
जबलपुर . आज भद्रा तिथि द्वितीया प्रात: 8.35 तक उपरंात जया तिथि तृतीया रहेगी। भद्रा तिथि द्वितीया के स्वामी श्री ब्रम्हा जी है। आज तीन का अंक शुभ रहेगा। ज्योतिर्विद् पं. जनार्दन शुक्ला, आज के दिन राजकीय कार्य ,विवाह , गृहसाजसज्जा, आभूषण श्रंगार के साथ बा्रम्हणो को खीर का भोजन करवाना तथा उनके हाँथ मे दान करने का पुन्य संचित करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। आज घर से निकलने के पहले ब्रह्म गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें।
ब्रह्म गायत्री मंत्र कुछ इस प्रकार से है: ? वेदात्मने विद्महे, हिरण्यगर्भाय धीमहि, तन्नो ब्रह्म प्रचोदयात्॥ ? चतुर्मुखाय विद्महे, कमण्डलु धाराय धीमहि, तन्नो ब्रह्म प्रचोदयात्॥ ? परमेश्वर्याय विद्महे, परतत्वाय धीमहि, तन्नो ब्रह्म प्रचोदयात्॥
़़ृशुभ विक्रम संवत् : 2075
संवत्सर का नाम : विरोधकृत्
शाके संवत् : 1940
हिजरी संवत् : 1440
मु.मास: मुहर्रम-16
अयन : दक्षिणायण
मास : आश्विन
पक्ष : कृष्ण
तिथि - भद्रा तिथि द्वितीया प्रात: 8.35 तक उपरंात जया तिथि तृतीया रहेगी। भद्रा तिथि द्वितीया के स्वामी श्री ब्रम्हा जी है। आज के दिन राजकीय कार्य ,विवाह , गृहसाजसज्जा, आभूषण श्रंगार के साथ बा्रम्हणो को खीर का भोजन करवाना तथा उनके हाँथ मे दान करने का पुन्य संचित करना अत्यंत मंगलकारी माना जाता है।
योग- ृरात्रि 2.59 तक व्याघात उपरंात हर्षण योग रहेगा। व्याघात योग शुभ योग नही है।
विशिष्ट योग- व्याघात योग एवं भद्रा दोष के कारण किसी मागलिक कार्य का मुहूर्त नही बनता है ।
करण- सूर्यादय काल से गर उपरंात वणिज तदनंतर विष्टि करण का प्रवेश होगा करणा सामान्य है।
नक्षत्र- रात्रि 2.58 तक लघु संज्ञक तिर्यड़मुख नक्षत्र अश्विनी उपरंात ऊध्र्वमुख भारणी नक्षत्र रहेगा। अश्विनी नक्षत्र मे प्रतिष्ठा, वास्तु, ग्रहशंाति, गृहारंभ, यात्रा,उपनयन, वाहन क्रयविक्रय, जैसे कार्य संपन्न किये जा सकते हैे। वही भरणी नक्षत्र मे शिक्षा, कारीगरी, मशीनरी,विद्यारंभ जैसे कार्य अत्यंत शुभ माने जाते है।
शुभ मुहूर्त - आज प्रसूति स् नान, अन्नप्राशन, विपणि व्यापार, क्रयविक्रय, नववस्त्र धारण, हलप्रवहण, सेवारंभ, आवेदनपत्र लेखन, जैसे कार्य हेतु दिन सुखद रहेगा।
श्रेष्ठ चौघडि़ए - आज सूर्यादय प्रात: 6.00 से 7.30 वजे तक शुभ दोपहर 10.30 से 3.00 वजे तक क्रमश: चर,लाभ,अमृत रात्रि 6.00 से 9.00 चर,अमृत की चौघडिय़ा शुभ है।
व्रतोत्सव- आज तृतीया श्राध्द, सर्वार्थ सिध्दि योग , बंम्हदेव पूजन का व्रत व्रतोत्सव पर्व रहेगा।
चन्द्रमा : दिवस रात्रि पर्यंत तक मेष राशि मे संचरण करेगा।
ग्रह राशि नक्षत्र परिवर्तन: सूर्य के कन्या राशि मे गुरू तुला राशि मे तथा शनि धनु राशि के साथ सभी ग्रह यथा राशि पर ििस्थत हेै ।सुर्य का हस्त नक्षत्र मे संचरणरहेगा ।
दिशाशूल: आज का दिशाशूल दक्षिण दिशा मे रहता है इस दिशा की ब्यापारिक यात्रा को यथा संभव टालना हितकर है । चँद्रमा का वास पूर्व दिशा मे है सन्मुख एवं दाहिना चँद्रमा शुभ माना जाता है । राहुकाल: दोपहर 1.30 से 3.00 वजे तक। (शुभ कार्य के लिए वर्जित)
आज जन्म लेने वाले बच्चे
आज :आज जन्मे बालको का नामाक्षर चू,चे,चो,ल अक्षर से आरंभ कर सकते है। अश्विनी नक्षत्र एवं सुवर्णपाद चरण मे जन्मे जातक सामान्यत: स्वस्थ, सुंदर, मिलनसार,नैसर्गिक कार्यो मे रूचि रखने वाले, दयालु, परोपकारी, एवं कार्य कुशल होते है।इस नक्षत्र मे जन्मे बालको की राशि मेष तथा राशि स्वामी मंगल है। आयु केे छब्बीसवे से बत्तीसवे वर्ष के बीच भाग्योदय होने की प्रबल संभावना रहेगीा ।
Published on:
27 Sept 2018 08:09 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
