22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूठी हुई प्रेमिका के मन में भी प्यार जगा देता है आधा घंटे का यह स्तोत्र

आधा घंटे का स्तोत्र

2 min read
Google source verification
मंगलवार काे टाेटके

हनुमान जी

जबलपुर। नवग्रहों में मंगल देव को सेनापति माना जाता है जोकि शौर्य-साहस, पराक्रम के कारक हैं। इसके साथ ही मंगलदेव प्रेम के भी कारक हैं। उनकी कृपा के बिना प्रेम सफल नहीं हो सकता। प्यार में सफलता के लिए प्रेमी-प्रेमिकाओं को मंगलवार के दिन ललिता देवी की पूजा जरूर करना चाहिए। इसके लिए ललितासहस्त्रनाम स्तोत्र सबसे उत्तम उपाय है। पूरे मनोयोग से ललितासहस्त्रनाम स्तोत्र का पाठ करें। करीब आधा घंटे का यह पाठ प्रेमियों के लिए मानो अमूल्य उपहार है, ललिता मां की कृपा से आपका जीवन प्यार और पैसा- दोनों से परिपूर्ण होगा। मंगलवार को हनुमानजी की आराधना भी जरूर करें। संभव हो तो सात बार हनुमानचालीसा का पाठ करें।


आज का राशिफल
मेष- आपके रहन-सहन से लोग प्रभावित होंगे। खान-पान अनुकूल मिलेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा तथा मन में प्रसन्नता होगी। कार्यस्थल पर रुचि बढ़ेगी। साहस में वृद्धि होगी।
वृषभ- समय रहते जरूरी दस्तावेज संभाल लें। मनोवांछित सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक सुख व सहयोग बढ़ेगा। पिता या किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा।
मिथुन- अनचाहे काम करना होंगे। दाम्पत्य संबंध में सुधार होगा। व्यावसायिक स्थिति में पहले से राहत मिलेगी। नई योजना बनेगी।
कर्क- कमजोर रणनीति के कारण मनचाही सफलता नहीं मिलेगी। नए कार्यक्षेत्र में प्रवेश की संभावना है। आर्थिक मामलों में किसी अनुभवी की राय लेना बेहतर रहेगा।
सिंह- परिवार के मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। ज्ञान-चित्रकारी में रुचि बढ़ेगी। कानूनी झंझटों से राहत मिल सकती है। मुकदमें में आपकी विजय होगी।
कन्या- दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। मन में निराशा व उदासी का भाव खत्म होगा। किसी को भी अपने राज न बताए। अपकीर्ति हो सकती है। सतर्क रहे।
तुला- दोस्तों की चिंता रहेगी। सूझ-बूझ द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। अपनी क्षमता, योग्यता का भरपूर इस्तेमाल करेंगे। रुका पैसा प्राप्त करने के प्रयास सफल होंगे।
वृश्चिक- निर्माण कार्य में हो रहे विलंब से चिंता बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। व्यापारिक तथा कार्यक्षेत्र में उन्नति के लिए दिन अनुकूल रहेगा।
धनु- रुके निर्माण कार्यों में गति आएगी। साझेदारी के कार्यों में विशेष लाभ होगा। साहस व पराक्रम के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे।
मकर- नई ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत होगी। घरेलू कामकाज के चलते व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल पर नौकरी की समस्या बनी रहेगी। भूमि-भवन में निवेश कर सकते हैं।
कुम्भ- आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिजनों के साथ यात्रा होगी। विवाह में आ रही अड़चनें दूर होगी। पसंदीदा भोजन की प्राप्ति होगी।
मीन- आपकी मेहनत और सूझबूझ से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। समय शुभ व अनुकूल फलों को देने में समर्थ होगा तथा मान-सम्मान में वृद्धि होगी।