जबलपुर

कारोबार,सौदों के लिए बहुत अच्छा दिन, गणेशजी की पूजा से बढ़ जाएगा फायदा

धन कमाने के प्रयास सफल होंगे

2 min read
Jul 04, 2018
aaj ka rashifal , aaj ka panchang , 4 july 2018 ka rashifal

जबलपुर। आज का दिन व्यापार, सौदों के लिए बहुत अच्छा साबित होगा। धन कमाने के प्रयास सफल होंगे। आज सुबह स्नान कर गणेशजी की पूजा करें। गणेशजी का सरल मंत्र - ऊं गं ऊं- का कम से कम एक माला जाप करें। मनोयोग से जितना अधिक जाप करेंगे उतना ही अधिक लाभ होगा।


आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सब्बाल मास
तारीख 1९
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - आषाढ़
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - रात्रि ७.२२ तक षष्ठी उपरांत सप्तमी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- रात्रि ०१.४३ तक पू.भाद्रपद उपरांत उ.भाद्रपद नक्षत्ररहेगा।
योग - रात्रि ४.२२ तक सौभाग्य उपरांत शोभन योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन विद्यारंभ, धान्यरोपण एवं जलयंत्र हेतु शुभ मुहूर्त है।
अनुकुल समय - प्रात: ६.०० से ९.००, १०.३० से १२.००, शाम ३.०० से ६.००, रात्रि ७.३० से ९.०० बजे तक।
व्रत/पर्व - -------------
दिशाशूल - उत्तर
चंद्रमा - रात्रि ७.२२ तक कुंभ राशि में उपरांत मीन राशि में संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर १२.०0.00 से ०१.३0.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर से, स, द, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे ईमानदार, सजग, सुशील, गंभीर, उदारवादी, परिवार प्रेमी तथा माता-पिता के प्रति सेवा का भाव रखने वाले होंगे। कानून अथवा राजनीति के क्षेत्र में सफल होंगे।
आज का राशिफल
मेष-पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। मेहमानों का आगमन आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें। आपको लाभ होगा।
वृषभ-नए अनुबंध आज हो सकते हैं, जो भूमि आपने क्रय की है, आप को खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पेसों का लेन देन आज संभलकर करें।
मिथुन-अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते सम्भल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित तकलीफ हो सकती है।
कर्क-सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते है। पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा। चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें।
सिंह-दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त होगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। यात्रा हो सकती है। क्रोध न करें। ईमानदारी सदा फलती है।
कन्या-मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।
तुला-कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकले आ सकती हैं। कोई आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहें। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से लाभ होगा।
वृश्चिक-आप के अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हंै। कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं। संभल कर रहें।
धनु-मनोरंजन का वक्तनहीं है। अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्ता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव।
मकर-आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा।
कुम्भ-वाक शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे।
मीन-आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुडऩे का अवसर मिलेगा। पेट सम्बंधित पीड़ा सम्भव है।

ये भी पढ़ें

4 जुलाई राशिफलः मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन गंभीरता से काम लेने का दिन हैं

ये भी पढ़ें

आज इन राशियों में बन रहे सफलता के योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

Published on:
04 Jul 2018 07:57 am
Also Read
View All

अगली खबर