12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आज इन राशियों में बन रहे सफलता के योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

जानिए कैसा रहने वाला है आपका दिन, राशिफल बता रहे हैं प्रोफेसर राघवेंद्र स्वामी

3 min read
Google source verification
Rashifal

आज इन राशियों में बन रहे सफलता के योग, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। आज पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य करें। परिजनों का भी आपको सहयोग मिलने वाला है। आज अचानक किसी नई योजना पर आप काम करने की सोचेंगे। आपका व्यवहार दूसरों को प्रभावित करने वाला है।

वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है। आज बुजुर्गों का आशीर्वाद बनाए रखिएगा। आपकी सेहत भी अच्छी रहने वाली है। शारीरिक रूप से सामान्य महसूस करेंगे। पुराने रोगों से आज आपको मुक्ति मिलेगी। आज आपके आसपास खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको इच्छा अनुसार कार्य मिलेंगे।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन असामान्य है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। जो परेशानियां आएंगी वह समाधान अपने साथ लेकर आएंगी। यह क्षणिक परेशानियां होंगी। इनसे कोई आर्थिक नुकसान आपको होने वाला नहीं है। मित्रों का आज आपको सहयोग मिलने वाला है और आपका स्वास्थ्य भी आज अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए दिन आज बेहतर है। आज किसी धार्मिक कार्यक्रम में आप हिस्सा ले सकते हैं। इससे आपको मानसिक और आत्मिक संतुष्टि मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आज सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। आज आपको किसी के बारे में बुरा नहीं सोचना है। आज नकारात्मक विचारों को अपने पास नहीं आने देना है। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत आज बिगड़ सकती है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है, लेकिन सिंह राशि वालों को आज अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आज खानपान आपके शरीर के अनुकूल ही होना चाहिए। अगर आप घर से बाहर हैं तो खाने-पीने में सतर्कता रखें। आप जो भी कार्य करें उसमें अपने बड़ों से सलाह लेना अच्छा रहेगा। किसी भी कार्य को शुरु करने से पहले सोच समझकर ही कदम आगे बढ़ाना है।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सामान्य है, लेकिन आज आपको बहस में नहीं पड़ना है। आज आपके परिचित आपसे बहस करने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसे में आपको शांत हो जाना है। आज नकारात्मक विचार आप को घेरेंगे जिनसे आपको बचाना है। मन को शांत और एकाग्र करने के लिए धार्मिक कार्यक्रमों में आज शामिल हो सकते हैं। आज गुस्से पर भी आपको काबू रखना होगा और गुस्से में किसी को भी कोई कड़वी बात नहीं कहनी है।

तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज दिन भर आप ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे आज कार्य की अधिकता होने के बावजूद भी आज दिनभर आपके शरीर में स्फूर्ति देखने को मिलेगी। ध्यान रखिएगा आज मित्रों और सहकर्मियों की सहायता आपके लिए लाभदायक है। आज आपको मामूली बातों पर गुस्सा आ सकता है लेकिन इस गुस्से पर आज काबू रखने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य से थोड़ा कम बेहतर रहने वाला है। आज आपको वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतनी होगी। जब तक बहुत जरूरी ना हो यात्रा करने से बचें। आज किसी मित्र से भी आपका विवाद हो सकता है, झगड़ा हो सकता है। इसकी शुरुआत बहस से होगी इसलिए बहस करने से बचें और गुस्से पर काबू रखें।

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा है। आज भाग्य आपके साथ रहेगा। आज आपके कार्य खुद ही बनते चले जाएंगे, लेकिन आज स्वास्थ्य के प्रति आपको सतर्क रहना होगा। आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरते खानपान का ध्यान रखें। अगर आप छात्र हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहतर है। कार्य क्षेत्र के तनाव को कम करने के लिए आज दोस्तों के साथ घूमने भी जा सकते हैं।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज परिवार में सहयोगी रवैया रहेगा। परिवार के सदस्य आज आपसे बातचीत करना चाहते हैं। इसलिए परिवार को समय दें। आज किसी पुराने दोस्त से आपका मिलन हो सकता है। यह मुलाकात आपको प्रसन्न कर देगी। आज मन को शांत और एकाग्र करने के लिए अच्छा संगीत सुनना आपके लिए बेहतर है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए दिन आज अच्छा रहने वाला है। आज सोच समझकर लिए गए निर्णय फलदाई साबित होंगे। आज आपके रुके हुए कार्य संपन्न हो जाएंगे, लेकिन आज आपको अपने व्यवहार में थोड़ी सी चालाकी लाने की भी आवश्यकता है। आपका सरल व्यवहार आपके व्यक्तित्व का गहना है लेकिन आज सरलता के साथ थोड़ी सी चालाकी कार्यो को सफल बनाने में सहायक साबित होगी।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन आज सामान्य है। आज दिनभर आपके आसपास माहौल भी खुशी का रहने वाला है, लेकिन इसी बीच आपको क्रोध भी आने की आशंका बनी हुई है। इसलिए क्रोध पर आज आप को काबू रखना होगा। आपका मन शांत रहेगा, लेकिन आज बेवजह की बातों में आप उलझे रहेंगे। इसलिए बेवजह की बहस और बेवजह के कार्यों से आप को अपने आप को बचाना होगा।