
4 जुलाई राशिफलः मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन गंभीरता से काम लेने का दिन हैं
ज्योतिष पंं श्याम नारायण व्यास
मेष- पैत्रक संपत्ति का निपटारा आज संभव है । आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करने कोशिश करेंगे । मेहमानों का आगमान आज हो सकता है । विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करने से लाभ होगा ।
वृषभ- नये अनुबंध आज हो सकते है । जो भूमि आप ने क्रय की है आप को खूब फलने वाली है । आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है । पेसो का लेन देन आज संभल कर करे । समय श्रेष्ठ है ।
मिथुन- आज के कार्य आज ही करें, अभी नहीं तो कभी नहीं । अपने कार्य के प्रति गंभीर होने से लाभ होगा । समय रहते सम्भल जाए । माता के स्वास्थ में लाभ होगा । आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है ।
कर्क- सुचारू रूप से चल रहे कार्यो में रुकावट आ सकती है । भूमि भवन के सोदे आज हो सकते है । पड़ोसियों से सम्बन्धों में सुधार होगा । व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करे लाभ होगा ।
सिंह- दिन की शुरुवात प्रस्सन चित्त होगी । कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती हैं । जिस पर आप इतना भरोसा करते है वही आप को नुकसान दे सकता हे सतर्क रहे । शत्रु वर्ग सक्रिय होगा । यात्रा हो सकती है ।
कन्या- मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे । किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आयगी । पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है । समय रहते धन संचय कर लें ।
तुला- कार्य स्थल पर पदोन्नति संभव है । राजकार्य में अटकले आ सकती है । कोई है जो आप की उन्नति नहीं चाहता सतर्क रहे । संतान की शिक्षा सम्बन्धी चिंता रहेगी । घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा ।
वृश्चिक- आप के अपनों से धोखा मिल सकता है । कर्ज सम्बन्धी दस्तावेज अटक सकते है । कार्य स्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार है संभल कर रहे । योजनाए अधूरी रहेगी ।
धनु- मनोरंजन का वक्त नहीं है अपना ध्यान अपने करियर पर दे । व्यस्ता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पायगें । लाभ कारी अवसर आज मिल सकते है । वाहन सुख संभव ।
मकर- आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं । आप की मानसिकता को बदलने की जरूरत है । व्यवहार को नम्र बनाय । जीवन साथी के सहयोग से कार्य स्थल पर लाभ होगा । सोने चाँदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेगे ।
कुम्भ- वाक शैली से लोग प्रभावित होंगे । प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी । राजनितिक हस्तियों से परिचय होगा । मैज मस्ती में समय व्यतीत करेंगे । अपने स्वास्थ का ध्यान रखें ।
मीन- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी । शत्रु परास्त होंगे । विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती हैं । किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा । पेट सम्बंधित पीड़ा हो सकती है ।
Published on:
03 Jul 2018 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
