31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल: शनिदेव और गणेश जी कृपा से आज इन पर हो सकती है पैसों की बारिश

आज का राशिफल: शनिदेव और गणेश जी कृपा से आज इन पर हो सकती है पैसों की बारिश  

2 min read
Google source verification
aaj ka rashifal, aaj ka panchang: 30-5-2018 ka rashifal

aaj ka rashifal, aaj ka panchang: 30-5-2018 ka rashifal

आज का पंचांग-
शुभ विक्रम संवत् - 2075, संवत्सर का नाम - विरोधकृत, शालिवाहन शक संवत् - 1940, हिजरी सन् - 1439 रमजान मास, तारीख 17, अयन - उत्तरायन। ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - अधिक ज्येष्ठ , पक्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि - रात्रि 11.37 तक चतुर्थी उपरांत पंचमी तिथि रहेगी। नक्षत्र- प्रात: 7.19 तक पूर्वाषाढ़ उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा। योग - शाम 6.40 तक शुक्ल उपरांत ब्रह्म योग रहेगा। शुभ मुहूर्त - आज के दिन कर्ज निपटारा, मामला मुकदमा तथा कानूनी सलाह हेतु शुभ मुहूर्त है।

अनुकुल समय - प्रात: 7.30 से 9.00, दोपहर 1.30 से 4.30, शाम 6.00 से 7.30, रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक। व्रत/पर्व - गणेश चतुर्थी , दिशाशूल - पूर्व, चंद्रमा - दोपहर 2.00 बजे तक धनु राशि में उपरांत मकर राशि में संचरण करेगा। राहुकाल - दोपहर 9.00.00 से, 10.30.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।), आज जन्म लिए बच्चा - आज जन्में बालकों का नामांक्षर भे, भो, ज अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे सहनशील, धैर्यवान, मितव्ययी, नीतिवादी तथा संगीत एवं कला में विशेष रुचि रखेंगे। कानून अथवा स्वतंत्र व्यवसाय के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के योग बनेंगे।

आज का राशिफल
मेष - वाक्य चातुर्य से कार्य बनेंगे। व्यवसाय में यश कीर्ति बढ़ेगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है।
वृषभ - समय शुभ फल देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। काम बिगड़ सकते हैं। सोच बदलें न कि दूसरों को बदलने की कोशिश करें।
मिथुन - संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।
कर्क - व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पंूजी निवेश कर दें।
सिंह - आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिकजनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है।
कन्या - करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। आध्यात्मिक बल से लाभ होगा।
तुला - लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है।
वृश्चिक - कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।
धनु - शांति से फैसला लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे हैं। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी।
मकर - दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव। समय कम है, काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाए, सफलता मिलेगी।
कुम्भ - जो करना चाहिए वह करिए। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान होगा। शांति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत में वृद्धि के आसार है।
मीन - कार्य की अधिकता के कारण जरूरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान-पुण्य से मन को शांति मिलेगी।