जबलपुर। लवलाइफ के लिए आज का दिन बहुत अच्छा सिद्ध हो सकता है। शुक्रवार को बन रहे दो शुभ योगों के प्रभाव से अधिकांश लोगों की इनकम बढऩे के भी आसार हैं। जीवन में प्रेम और आय बढ़ाने के लिए आज आप लक्ष्मीजी की उपासना करें। इसके लिए श्रीसूक्त के शुुरुआती 16 सूक्त का श्रद्धापूर्वक पाठ करें। महज 7-8 मिनिट के इस पाठ से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती हैं और शुक्रदेव का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बच्चों का नामांक्षर नो, या, यू अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे का भावुक, कलाप्रिय, कल्पनाशील, आध्यात्मिक लेखक तथा स्वतंत्र व्यवसाय के क्षेत्र में उन्नति करने वाले होंगे। कानून तथा शिक्षा के क्षेत्र में सफल होंगे।।
दिशाशूल - पश्चिम
राहुकाल - दोपहर 10.28.58 से 12.00.00 बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
अनुकुल समय - प्रात: 7.15 से 8.55, दोपहर 12.15 से 1.55, शाम 5.16 से 6.56, रात्रि 9.36 से 10.36 बजे तक।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन गायन-वादन एवं गृह साज-सज्जा हेतु शुभ मुर्हूत रहेगा।
ये है राशिफल
मेष- दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। लाभदायी योजना में पूंजी निवेश करेंगे। सोच-समझकर वादा करें। वाणी पर नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
वृषभ- जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। युवाओं को लक्ष्य के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। नए संपर्क भाग्योदय में सहायक रहेंगे। मित्रों के सहयोग से काम बनते जाएंगे।
मिथुन- समय की अनुकूलता का आभास होगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी। उपहार व सम्मान का लाभ मिलेगा।
कर्क- तरक्की के योग हैं। काम की तारीफ होगी। मांगलिक यात्रा के योग हैं। कारोबारी काम में तेजी आने से प्रसन्नता होगी। अटका धन वसूलने के लिए किसी की मदद लेनी पड़ेगी।
सिंह- कार्यों में गति आएगी। अटके काम पूरे होंगे। बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी। युवाओं को अध्ययन के लिए विदेश जाना पड़ेगा। भावनात्मक संबंध रिश्तों में बदल सकते हैं।
कन्या- क्रोध पर काबू रखें। रूखे व्यवहार से अपनों को नाराज कर लेंगे। मन की बात कहने से दुविधा दूर होगी। परिणय चर्चाओं में युवाओं को सफलता मिलने से खुशी होगी।
तुला- कार्यस्थल पर आशानुकूल माहौल मिलेगा। संतान सुख संभव है। शुभ समाचार का संचार होगा। लाभप्रद सौदा हाथ में आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दाम्पत्य सुख मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा
वृश्चिक- समय का लाभ लेना सीखें। आपके भोलेपन का सभी लाभ लेंगे। अधिकारियों से आश्वासन मिलेगा। आकस्मिक घटनाएं परेशान करेंगी। बढ़ता खर्च पूरा करने के लिए नया काम हाथ में लेंगे।
धनु- बड़ा आर्थिक लाभ होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। कारोबार में सफलता। लेखन और कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा। वादा पूरा करने पर प्रसन्नता मिलेगी।
मकर- सकारात्मक सोच आपको आगे बढऩे में मदद दिलवाएगी। मन से काम किया तो इच्छित लक्ष्य हासिल कर लेंगे। अपनी बात रखें। गलतफहमी दूर होगी। नौकरी में बेहतर विकल्प मिलेंगे।
कुंभ- कार्यस्थल पर माहौल गरमा सकता है। सबको साथ लेकर चलें। यात्रा होगी। वक्त पर मदद मिलने से काम पूरा होगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी।
मीन- आप सोचते हैं एक दिन जिंदगी में कोई चमत्कार होगा और आप मालामाल हो जाएंगे। मेहनत करेंगे तो ही जीवन में सफल होंगे। परिजनों की मदद मिलेगी।