
aaj-ke-subh-muhurt-aur-panchang
जबलपुर। नवरात्र की आज पंचमी तिथि है जोकि दोपहर 1.40 तक रहेगी, इसके उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी। आज के दिन नामकरण, अन्न प्राशन एवं पौधा रोपण हेतु शुभ मुर्हूत है। पंडित जनार्दन शुक्ला के अनुसार अनुकुल समय प्रात: 6.00 से 7.3०, दोपहर 12.00 से 3.0०, शाम 4.3० से 6.0०, रात्रि 7.3० से 9.0० बजे तक रहेगा। दिशाशूल - दक्षिण है, राहुकाल - दोपहर 1.3०.०0 से 3.0०.०० बजे तक रहेगा, अगर हो सके तो इस दौरान शुभ कार्यों को करने से बचे। गुरुवार को दोपहर 11.06 तक विष्कुंभ उपरांत प्रीति योग रहेगा। आज शनि और मंगल के साथ चंद्रमा का षडाष्टक योग बन रहा है।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 मु. रज्जब तारीख 3
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - बसंत ऋतु। मास - चैत्र
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि - दोपहर 1.40 तक पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि रहेगी।
नक्षत्र- शाम 5.58 तक कृत्तिका उपरांत रोहिणी नक्षत्र रहेगा।
योग - दोपहर 11.06 तक विष्कुंभ उपरांत प्रीति योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन नामकरण, अन्न प्राशन एवं पौधा रोपण हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय - प्रात: 6.00 से 7.3०, दोपहर 12.00 से 3.0०, शाम 4.3० से 6.0०, रात्रि 7.3० से 9.0० बजे तक।
व्रत/पर्व -
दिशाशूल - दक्षिण
चंद्रमा - वृष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर 1.3०.०0 से 3.0०.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर आ, ई, ऊ अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे का स्वास्थ्य बाल्यावस्था में प्रतिकूल रह सकता है। उदर विकार एवं सिर-नेत्र पीड़ा से कष्ट की आशंका रहेगी। इस अवस्था के उपरांत विद्या बुद्धि का विकास होगा।
भगवान विष्णु की आराधना करें
विष्कुंभ और षडाष्टक योग के कारण पैसों से जुड़े फैसले गलत होने की आशंका है धनहानि भी हो सकती है। योग के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आज सावधानी से काम करें। विवाद या बहस तथा जोखिम और जल्दबाजी से बचें। अशुभ योग के दुष्प्रभावों से बचने के लिए भगवान विष्णु की आराधना करें। संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम पढ़ें। विष्णुजी की पूजा, उपासना आज धनलाभ का योग बना सकती है।
Published on:
22 Mar 2018 07:31 am

बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
