शो में बतौर गेस्ट आ चुकी हैं जरीन:
बता दें कि 'ट्रोल पुलिस' शो में जरीन खान बतौर गेस्ट आ चुकी हैं। इस दौरान शो को लेकर उन्होंने अपने विचार रखे थे। जरीन ने कहा था कि, 'ट्रोलिंग एक बहुत बड़ा मुद्दा है। कई बार इस वजह से लोगों की लाइफ बर्बाद हो जाती है। इसलिए किसी को ट्रोल करना किसी अपराध से कम नहीं। उनका मानना है कि इस शो से नौजवानों की समझ और मानसिकता में बड़ा सुधार होगा।