
abdul razzaq illegal dairy
जबलपुर। एक समय था जब रज्जाक पहलवान का नाम चलता था, उसके काले कारनामों की जानकारी होने के बावजूद उस पर हाथ डालने की हिम्मत न तो पुलिस में थी, न ही जिला प्रशासन ही कुछ कर पाता था। लेकिन समय ने ऐसी करवट बदली की अब न केवल उसे जेल की हवा खानी पड़ रही है बल्कि उसके रसूख को जमींदोज भी किया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस एवं जिला प्रशासन व नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई में करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जा को ध्वस्त किया जा रहा है।
जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार माफिया के विरुद्ध चलाएजा रहे अभियान के तहत आज जिला प्रशासन ने पुलिस और नगर निगम के सहयोग से कार्यवाही कर गौरैयाघाट में करीब 10 हजार 500 वर्ग फीट शासकीय भूमि को हिस्ट्रीशीटर अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया है । अब्दुल रज्जाक द्वारा इस भूमि पर टीन शेड डालकर डेयरी बना ली गई थी। माफिया के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई इस भूमि की कीमत करीब 2 करोड़ 30 लाख रुपए है।
कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर यह कार्यवाही अपर कलेक्टर नम: शिवाय अरजरिया के नेतृत्व में की गई। तहसीलदर रांझी श्याम नंदन चंदेले के अनुसार ग्राम गुरैयाघाट के शासकीय खसरा नंबर 99/2 की लगभग 10 हजार 500 वर्गफुट पर माफिया अब्दुल रज्जाक द्वारा टीन शेड से डेरी बनाकर अवैध अतिक्रमण किया गया था। उन्होंने बताया अब्दुल रज्जाक के अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई इस शासकीय भूमि की कीमत लगभग 2.30 करोड़ है। कार्यवाही के दौरान एस डी एम रांझी ऋषभ जैन, अतिरिक्त तहसीलदार रांझी सुरेश सोनी, डी एस पी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार, बरेला थाना प्रभारी जीतेन्द्र यादव, बरगी थाना प्रभारी रितेश पाण्डेय, चौकी प्रभारी गौर टेकचंद शर्मा तथा पुलिस बल एवं नगर निगम् अतिक्रमण प्रभारी सागर बोरकर की उपस्थिति में अतिक्रमण मुक्त कराया गया।
Published on:
02 Sept 2022 11:06 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
