13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

accident death video: मोटरसाइकिल को कार ने मारी टक्कर, पीछे बैठी महिला की सिर में चोट लगने से मौत

सिहोरा थाना अंतर्गत लमकना रोड में दोपहर की घटना

less than 1 minute read
Google source verification
High Alert In mp : mother and grandfather died in road accident in mp

शहर में हाई अलर्ट और चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात फिर भी मासूम के सामने मां और दादा ने तोड़ा दम, हर आंख में थे आंसू

जबलपुर/ सिहोरा थाना अंतर्गत लमकना रोड हरसिंघी गांव के पास सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर काफी दूर गिर गई। कार में पीछे बैठी महिला किस सर में चोट लगने से वह बेहोश हो गई। मोटरसाइकिल सवार बेहोशी की हालत में महिला को 108 एंबुलेंस से लेकर सिहोरा अस्पताल पहुंचा। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले को जांच में लिया है।

एसआई रोबिन कन्नौज ने बताया कि ग्राम पिड़रई निवासी मनीष पटेल (22) अपनी मां त्रिवेणी बाई यादव (40) को पिपरिया गांव से मोटरसाइकिल से लेकर अपने गांव पिड़रई जा रहा था। दोपहर 12:00 बजे के लगभग वह जैसे ही लमकना रोड हरसिंघी गांव के पास पहुंचा। उसी समय पीछे से आ रही एक सफेद रंग की कार जिसका नंबर एमपी 20 सीसी 8279 लिखा था मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मनीष और उसकी मां त्रिवेणी बाई घिसटकर सड़क पर काफी दूर तक फिसल गए। फिसलने के कारण त्रिवेणी बाई के सिर के पिछले हिस्से में चोट आने से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गई। आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। मनीष ने तुरंत 108 एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के आते ही मनीष अपनी घायल मां को लेकर सिहोरा अस्पताल पहुंचा। जहां जांच के दौरान डॉक्टर ने त्रिवेणी बाई को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मामले को जांच में लिया है।