
actress Annapurna Soni of Jabalpur in Promo of Shahrukh Khan TV show
जबलपुर। शहर की उभरती कलाकार अन्नूपर्णा की कहानी किसी फिल्मी पात्र के जैसी ही है। बचपन से एक्टिंग की शौकिन अन्नपूर्णा जब कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी शहर के थिएटर ग्रुप के साथ जुड़ गई। दिल्ली एनएसडी से पास आउट अन्नपूर्णा कुछ महीने पहले मुंबई आईं। उन्होंने फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में काम हासिल करने के लिए कई जतन किए। कई जगह ऑडिशन दिए। लेकिन जब उन्हें अपनी पसंद का काम नहीं मिला तो मुंबई छोडऩे का निर्णय किया।
बिल्कुल फिल्मी अंदाज में जैसे ही मुंबई छोडऩे के लिए अन्नपूर्णा ट्रेन में सवार हुई कुछ देर बाद उनके मोबाइल फोन की घंटी घनघनाने लगी। उन्हें प्रसिद्ध अभिनेता शाहरुख खान के शो के प्रोमो शूट के लिए कहा गया। वे अगले स्टेशन में ही ट्रेन से उतरकर टैक्सी पकड़कर शूटिंग के लिए स्टूडियो पहुंच गई और उनकी टेलीविजन इंडस्ट्री में एंट्री हो गई।
फ्रैंड के बताने पर गई थी ऑडिशन में
दिल्ली एनएसडी से पास आउट होने के बाद अन्नपूर्णा मुंबई आ गई। उन्होंने टारगेट बनाया कि एक महीने के अंदर काम मिल ही जाए। इसी कोशिश में अपनी एक फ्रैंड के बताने पर वे टेड टॉक्स शो के प्रोमो का ऑडिशन देने पहुंचीं। जहां उन्हें एक महिला का किरदार निभाना था। प्रोमो के शूट से पहले अन्नपूर्णा वापसी की ट्रेन में थी। जहां उन्हें शूट के लिए फोन आया, वे तुरंत अगले स्टेशन पर उतरीं और मुंबई पहुंचकर प्रोमो शूट किया। इस शो को शाहरुख खान होस्ट कर रहे हैं।
एक में प्रोमो अन्नपूर्णा
शाहरुख के इस शो के प्रोमो लिए २ से ३ प्रोमोज शूट किए गए थे। उन्हीं में एक अन्नपूर्णा सोनी वाला प्रोमो था। गौरतलब है कि अन्नपूर्णा शहर के थिएटर ग्रुप में सक्रिय थीं। इसके बाद एनएसडी में सलेक्ट हुईं। अब वे खुद प्ले एक्ट और डायरेक्ट कर रही हैं। अन्नपूर्णा के इस शूट के ऑन एयर होने के साथ ही शहर की एक और प्रतिभा टेलीविजन वल्र्ड में शहर का नाम रोशन करने पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि वे थिएटर को प्राथमिकता देंगी, इसलिए आने वाले दिनों में कई बड़े फेस्टिवल्स में प्ले लेकर जाएंगी। इसके बाद वे दूसरे ऑडिशन देंगी।
यह था प्रोमो में
अन्नपूर्णा ने जिस प्रोमो में एक्ट किया है, उसमें एक छोटी बच्ची रोटी मेकर का आइडिया बताती है। प्रोमो में उन्हें एक एजेड वीमन का रोल प्ले करना था, जो उस बच्ची के आइडिया को हंसी में टाल देती है। नई सोच और नए आइडियाज पर आधारित यह शो 10 दिसम्बर से ऑन एयर हो चुका है।
Published on:
12 Dec 2017 01:03 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
