
जिला प्रशासन ने रोजमर्रा की चीजों के दाम तय दिए हैं। इन दामों से अधिक पर चीजों को बेचने पर दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
जबलपुर. मुनाफााोरी की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने रोजमर्रा की चीजों के दाम तय दिए हैं। इन दामों से अधिक पर चीजों को बेचने पर दुकानदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। इसमें राहर की दाल 85 रुपए किलो, आलू और प्याज 30 रुपए किलो तो शक्कर 42 रुपए प्रति किलो दर पर बेचने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने अपनी सूची में करीब 31 जरुरी चीजों को शामिल किया है। यही नहीं मुनाफाखोरी की शिकायत के लिए अधिकारियों के नबर भी जारी किए हैं।
दर से अधिक बेचने पर कठोर कार्यवाही
कलेक्टर भरत यादव के द्वारा रोजमर्रा की सामग्री की विक्रय दरें निर्धारित कर दी हैं। इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया कि किराना एवं सम्बंधित व्यापारी इन्हीं दरों पर आम लोगों को चीजें उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि निर्धारित दर से अधिक दर पर सामग्री बेचने वालों पर नियमानुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। आदेश में न केवल खाने की वस्तुएं बल्कि हैंड सेनिटाइजर एवं फेस मास्क की दरें भी तय की गई हैं। हालांकि कुछ चीजों की कीमतें थोड़ी ज्यादा भी तय की गई हैं।
यह हैं दरें
खाद्यान्न
वस्तु का नाम--अधिकतम कीमत--मात्रा
राहर दाल 85 प्र/कि
मंूग दाल छिलका 100 रुपए प्र/कि
मूंग दाल धुली 105 प्र/कि
मसूर दाल 50 प्र/कि
चना दाल 55 प्र/कि
उड़द दाल छिलका 100 प्र/कि
उड़द दाल धुली 105 प्र/कि
गेहूं 20 प्र/कि
आटा ब्रांडेड 140-160 प्र/5 किलो
आटा गैर ब्रंाडेड 28 प्र/कि
चांवल खंडा 25 प्र/कि
चांवल ब्रांडेड 49-50 प्र/कि
पोहा 42 प्र/कि
शक्कर 42 प्र/कि
गुड़ 40 प्र/कि
चायपत्ती 220 प्र/कि
नमक 10 प्र/कि
दूध
56 रुपए लीटर.............................
मास्क 2 प्लाई सर्जिकल 08 रुपए 3 प्लाई सर्जिकल 10 रुपए
हैंड सेनिटाइजर 100 रुपए प्रति 200 मिमी
तेल
सनफ्लावर रिफाइन 100 प्र/ली
राइस ब्राउन रिफाइन 90 प्र/ली
मूंगफली रिफाइन 120 प्र/ली
सोयाबीन रिफाइन 95 प्र/ली
सरसो 100 प्र/ली
सब्जी
आलू 30 प्र/कि
प्याज 30 प्र/कि
टमाटर 10 प्र/कि
इनसे शिकायत
संबंधित क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस थाना प्रभारी।
नाम--पद--मो. नं.
एमएनएच खान जिला आपूर्ति नियंत्रक 9111028118
संजय खरे सहा. आपूर्ति अधिकारी 9424911821
सुधीर दुबे सहा. आपूर्ति अधिकारी 9425383959
झारिया नापतौल निरीक्षक 7974482296
अमरीश दुबे खाद्य सुरक्षा अधिकारी 9407049707
देवकी सोनवानी खाद्य सुरक्षा अधिकारी 9424689030
Published on:
31 Mar 2020 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
