13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंटरसिटी के बाद इन आठ सुपरफास्ट ट्रेनों के भी मिलेंगे जनरल टिकट

jabalpur news: जबलपुर रेल मंडल : आज से महाकोशल, श्रीधाम, शक्तिपुंज में अनारक्षित टिकट पर यात्रा सम्भव

less than 1 minute read
Google source verification
train_1.jpg

superfast trains will also get general tickets

jabalpur news: जबलपुर रेल मंडल में सात इंटरसिटी एक्सप्रेस के बाद शुक्रवार से आठ सुपरफास्ट ट्रेनों के जनरल टिकट भी मिलेंगे। इससे श्रीधाम, महाकोशल, शक्तिपुंज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में यात्री अनरक्षित टिकट पर यात्रा कर सकेंगे। एक अप्रैल से आठ यात्री गाडि़यों में बुकिेंग काउंटर से रेलवे के सामान्य दर्जे के टिकट जारी कर दिए गए हैं। इन ट्रेनों में कोविड काल में भीड़ पर नियंत्रण के लिए सामान्य दर्जे के कोच में सफर के लिए भी आरक्षण अनिवार्य किया गया था। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विश्वरंजन के अनुसार अब कुल 15 ट्रेनों में यात्रियों को अनरक्षित टिकट पर यात्रा की सुविधा उपलब्ध हो गई है।
आज से इन ट्रेनों में जनरल कोच के अनरक्षित टिकट मिलेंगे

- जबलपुर-निजामुद्दीन (12192) श्रीधाम एक्सप्रेस
- जबपलुर-निजामुद@दीन (12189) महाकोशल

- जबलपुर-अजमेर (12181) दयोदय एक्सप्रेस
- जबलपुर-हावड़ा (11447) शक्तिपुंज एक्स़प्रेस

- जबलपुर-यशवंतपुर (12194) साप्ताहिक एक्सप्रेस
- रीवा-अम्बेेडकरनगर महू (11703) एक्सप्रेस

- रीवा-बिलासपुर (18248) एक्सप्रेस
- रीवा-राजकोट (22938) एक्सप्रेस

------------
मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव के अनुसार जिन ट्रेनों के जनरल कोच में अनरक्षित टिकट की सुविधा बहाल की गई है। उनके टिकट यात्री रेलवे स्टेशन पर काउंटर से प्राप्त कर सकते हैं। पश्चिम मध्य रेल ने भोपाल एवं कोटा मंडल के चार-चार यात्री ट्रेनों में भी जनरल टिकक की सुविधा प्रारंभ कर दी है। जबलपुर रेल मंडल में अगले महीने से 24 अन्य मेल एवं एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच के लिए अनरक्षित टिकट देने का प्रस्ताव है।

jabalpur news: जबलपुर रेल मंडल : आज से महाकोशल, श्रीधाम, शक्तिपुंज में अनारक्षित टिकट पर यात्रा सम्भव
jabalpur news: इंटरसिटी के बाद इन आठ सुपरफास्ट ट्रेनों के भी मिलेंगे जनरल टिकट
jabalpur news: इंटरसिटी के बाद इन आठ सुपरफास्ट ट्रेनों के भी मिलेंगे जनरल टिकट