
Mp weather news
MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ के चलते एक बार फिर जबलपुर का मौसम बदल रहा है। मंगलवार को बादलों की आवाजाही लगी रही। इसके चलते बढ़ती गर्मी पर ब्रेक लग गया। दिन व रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार से अगले 3 दिन तक जबलपुर सहित संभाग के जिलों में बादल बारिश(Rain Alert) के आसार हैं। मौसम विभाग(MP Weather) ने इसकी चेतावनी जारी की है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मंगलवार को बादलों के चलते दिन का अधिकतम तापमान हल्का गिरा। अधिकतम पारा 33.9 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम था। दिन में ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री से 17 डिग्री तक उतर गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम था। इसके चलते रात को मौसम सुहाना रहा।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी राजस्थान व उससे लगे हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है उत्तर-पश्चिमी मध्यप्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में भी एक चक्रवात है। इससे मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जिससे हवा का रूख बदला हुआ है और नमी आ रही है। इसके असर से अगले तीन दिन तक बादल बारिश(Rain Alert) और तेज हवा का दौर चलेगा।
Updated on:
19 Mar 2025 10:27 am
Published on:
19 Mar 2025 09:39 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
