31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

winter season coldest day 2017 मप्र के इस शहर में पड़ रही जमकर ठंड, सुबह की ट्रेनें पहुंच रहीं शाम को- देखें वीडियो

न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम ७.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज, सीजन का सबसे सर्द दिन रहा मंगलवार

2 min read
Google source verification
all trains late in smog winter season coldest day in MP

all trains late in smog winter season coldest day in MP

जबलपुर . सर्दी के सीजन में मंगलवार सबसे ठंडा दिन रहा। दो डिग्री गिरावट के साथ पारा ७.८ डिग्री नीचे गया। वहीं बुधवार की सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और ड्यूटी जाने वाले लोगों को ठंडक का ज्यादा अहसास हुआ। लोगों में शाम को बढ़ी हुई ठंडक चर्चा का विषय बनी। मौसम विभाग के अनुसार ठंडक के साथ सुबह हल्का कोहरा रहने की संभावना है। शहर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम ७.८ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य पर पहुंचकर २६.४ डिग्री सेल्सियस हो गया। पश्चिमी विक्षोभ के असर से नमी बढऩे पर दिन के तापमान में वृद्धि हुई।

horrible fire videos मिल में लगी भीषण आग, बुझाने में दमकल को भी आया पसीना- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन

मंगलवार रात ८.३० बजे तापमान १५.२ डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आद्र्रता ६२ और शाम की आर्द्रता ४७ प्रतिशत रही। दिन में उत्तरी हवा की औसत रफ्तार दो किमी प्रति घंटा रही। मौसम मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक सहायक आरके दत्ता के अनुसार मंगलवार सीजन का सबसे ठंडा दिन है। हल्का कोहरा दिखने की संभावना है।

ये हैं हनुमान को प्रसन्न करने के अचूक व आसान उपाय

देर से आईं टे्रनें
टे्रनों के देर से चलने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहा। ट्रैक पर कोहरे के चलते टे्रनें लेट हो रही हैं। ११०६२ अप दरभंगा-एलटीटी पवन एक्सप्रेस २.१० घंटे देर से आई। इसी तरह १२१९१ डाउन नई दिल्ली-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस १.०५ घंटे, २२१३१ डाउन पुणे-मंडुआडीह सुपरफास्ट २.३५ घंटे, १५२०५ अप लखनऊ-जबलपुर चित्रकूट एक्सप्रेस १.२५ घंटे, १२२९६ अप दानापुर-बेंगलूरु संघमित्रा एक्सप्रेस १.३० घंटे, ५११८९ डाउन इटारसी-इलाहाबाद पैसेंजर दो घंटे, १२१६८ अप वाराणसी-एलटीटी सुपरफास्ट १.०५ घंटे, १२३२२ डाउन मुंबई-हावड़ा मेल १.१५ घंटे देर से आई।

BJP lady leader dance भाजपा की नेत्रियों ने किया खुशी में ऐसा डांस की देखते रह गए लोग- देखें वीडियो

Story Loader