
amazing statue of Jinbimb made from gold
जबलपुर. महावीर जयंती की आज पूरे शहर में धूम मची हुयी है। सभी जिनालयों में ब्रह्ममुहुर्त में ही पूजा-अभिषेक का दौर शुरु हो गया था। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली जाने की तैयारी चल रही है। गढ़ा में तो शोभायात्रा निकल भी चुकी है। बड़े जैन मंदिर गढ़ा से गुरुवार को सुबह ८ बजे से शोभायात्रा शुरू हुयी। जैन सेवा समिति के राजेश कुमार जैन ने बताया शोभायात्रा छोटा जैन मंदिर, पंडा की मढि़या, शाही नाका होते बड़ा जैन मंदिर पहुंचेगी।
स्वर्ण कसौटी पाषाण निर्मित प्रतिमा
इस बीच शहर के एक और जिनालय में एक अद्भुत प्रतिमा की स्थापना की तैयारी की जा रही है।श्री वर्णी गुरुकुल दिगम्बर जैन गुरुकुल में निर्मित जिनालय में भगवान मुनि सुव्रत नाथ की प्रतिमा विराजित की जाएगी। यह प्रतिमा प्रसिद्ध जैन मुनि आचार्य विद्यासागर की जन्मस्थली सदलगा कर्नाटक में बनायी गयी है। साढ़े पांच फिट के जिनबिम्ब की यह मूर्ति बहुत आकर्षक है। यह प्रतिमा स्वर्ण कसौटी पाषाण निर्मित है। जितेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि प्रतिमा को मंत्र सिद्ध किया जा चुका है। श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा, श्री वर्णी दिगंबर जैन गुरुकुल, पिसनहारी मढय़िा ट्रस्ट कमेटी, जैन नवयुवक सभा, अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिल परिषद एवं सकल जैन समाज के तत्वावधान में प्रतिमा श्री वर्णी दिगंबर जैन गुरुकुल में बने जिनालय में विराजमान की जाएगी।
जिनबिम्ब मुनि सुब्रतनाथ भगवान की प्रतिमा आज आएगी-
जिनबिम्ब मुनि सुब्रतनाथ भगवान की साढ़े पांच फीट की प्रतिमा का नगर आगमन 29 मार्च की शाम को होगा। श्री दिगंबर जैन पंचायत सभा, श्री वर्णी दिगंबर जैन गुरुकुल, पिसनहारी मढय़िा ट्रस्ट कमेटी, जैन नवयुवक सभा, अखिल भारतीय दिगंबर जैन महिल परिषद एवं सकल जैन समाज के तत्वावधान में प्रतिमा श्री वर्णी दिगंबर जैन गुरुकुल में बने जिनालय में विराजमान की जाएगी। प्रतिमा की जिनालय मे विधिवत स्थापना की जाएगी। इसके पहले प्रतिमा की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा 30 मार्च को निकाली जाएगी। शोभायात्रा सुबह 7.30 बजे कमानिया गेट बड़ा फुहारा से निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न रास्तों, चौक-चौराहे से होते हुए शोभायात्रा श्रीवर्णी गुुरुकुल पहुंचेगी।
Published on:
29 Mar 2018 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
