16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP jabalpur news in hindi नगर निगम ने खोदा गड्ढा तभी आ गई एम्बुलेंस और फिर हुआ ये- देखें जबलपुर न्यूज बुलेटिन 2 नवम्बर 2017

जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, गाडरवारा की खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम  

4 min read
Google source verification
जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, गाडरवारा की खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम

जबलपुर, नरसिंहपुर, कटनी, गाडरवारा की खबरों के लिए देखें पत्रिका डॉट कॉम

कपड़ा व मनिहारी दुकान में आग, लाखों का नुकसान,गढ़ा आनंद कुंज, उमाघाट में हादसा
जबलपुर . गढ़ा के आनंद कुंज मार्केट स्थित एक कपड़ा दुकान में बुधवार को आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ। इससे पहले देर रात २.२० बजे उमाघाट स्थित मनिहारी की दुकान में आग लग गई। दोनों स्थानों पर आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। लोगों का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट से लग सकती है। वहीं दुकानदारों ने लाखों रुपए का माल आग में जलने से खराब हो गया है। नुकसान कितने का हुआ है अभी यह नहीं बताया जा सकता है। पूरा सामान चैक करने के बाद ही सही कीमत बताई जा सकेगी।
---------------------
गोरखपुर में गड्ढे ने बढ़ाई मुसीबत, सुबह से रात तक जाम, एम्बुलेंस भी फंसी

जबलपुर. गोरखपुर मुख्य बाजार में खोदे जा रहे गड्ढे ने राहगीरों की मुसीबत बढ़ा दी। यहां जाम लग गया, सुबह ११ बजे से रात लगभग ०९ बजे तक हालात जस के तस रहे। स्थिति नियंत्रण के लिए न टै्रफिक पुलिस का कोई जवान नजर आया, न ही गोरखपुर पुलिस पहुंची। निगम अधिकारियों को इस बारे में कई बार स्थानीय लोगों ने सूचित भी किया लेकिन कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद लोगों को गुस्सा बढ़ गया है।
-------------------
लेफ्ट टर्न में बाधक बनीं गुमटियां,अतिक्रमण हटाने गए निगम अमला और विधायक आमने सामने
जबलपुर । छोटी लाइन चौराहे पर शास्त्री ब्रिज से गोरखपुर मेन रोड की ओर लेफ्ट टर्न बनाने की कवायद निगम ने शुरू कर दी है। इसके निर्माण में बाधक गुमटियों को हटाने के लिए निगम ने गुमटी संचालकों को नोटिस जारी किया है। इसमें २४ घंटे के भीतर जांच के लिए दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया है। लेफ्ट टर्न बनते ही चौराहे से शारदा टाकीज के पहले तक सड़क की चौड़ाई दोगुना से भी अधिक हो जाएगी। वहीं लोगों की सूचना पर स्थानीय विधायक तरुण भनोत भी पहुंच गए, जिसके बाद निगम अमला और विधायक के बीच घंटे भर तक बहस भी होती रही।
-------------------
ठंड पकडऩे लगी जोर, हवा का रुख हुआ उत्तरी, गिरा पारा

जबलपुर। हवा का रुख उत्तरी होने से मौसम के पारा में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आई है। सीजन में पहली अधिकतम और न्यूनतम पारा सामान्य से कम हुआ है। मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार उत्तरी हवा के माध्यम से हिमालय की तराई से ठंडी हवाएं आ रही हैं। जम्मू कश्मीर पर पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर हुआ है। शहर में गुरुवार को अधिकतम तापमान ३० डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आर्दता कम हो रही है। सुबह की आद्र्रता ६५ प्रतिशत रही। आद्र्रता कम होने से मौसम शुष्क हुआ और तापमान में गिरावट शुरू हुई।
-----------------
धार्मिक स्थल को लेकर एयरफोर्स और आमजन आमने सामने, धार्मिक स्थल के सामने नहीं बनेगी बाउंड्रीवॉल
जबलपुर। कजरवारा में एयरफोर्स प्रशासन की ओर से पहुंचमार्ग पर गेट लगाने से उपजे विवाद की तह लेने के लिए बुधवार को जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उन्हें घेरकर मार्ग खुलवाने की मांग की। इस दौरान एयरफोर्स के अधिकारी भी वहां पहुंचे। चर्चा के बाद तय किया गया कि धार्मिक स्थल के सामने बाउंड्रीवॉल नहीं बनाई जाएगी। पुराने मार्ग की जमीन के स्वामित्व की जांच भी होगी। स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए केन्ट क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी, केंट बोर्ड के उपाध्यक्ष अभिषेक चौकसे, एमआईसी सदस्य कमलेश अग्रवाल व एयरफोर्स के अधिकारियों ने उनसे चर्चा की।
---------------------
भाजपा के दीपावली मिलन समारोह में वरिष्ठजनों का सम्मान, मंत्री उमाशंकर गुप्ता बोले कार्यकर्ता कभी भूतपूर्व नहीं होता

जबलपुर. बुधवार को भाजपा महानगर की ओर से आयोजित दीपावली मिलन सम्मान समारोह में विंध्य भवन कटंगा में आयोजित किया गया। राजस्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज जो कार्यकर्ता विभिन्न पदों पर दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। कल नए कार्यकर्ता इन दायित्वों को निभाएंगे। कार्यकर्ता कभी भूतपूर्व नहीं होता। पद भूतपूर्व होता है। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर ने कहा, संगठन निरंतर चलता रहता है। इसमें भूमिका और पद बदलते रहते हैं, पर उद्देश्य स्थाई होता है। इसी उद्देश्य को लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता व पार्टी कार्य कर रही है। महापौर स्वाति गोडबोले व वरिष्ठ नेत्री जयश्री बैनर्जी ने कार्यक्रम को म्बोधित किया।
--------------
डिवाइडर पर चढ़ी कार, बाल बाल बचे सवार, लोगों ने तत्काल बाहन निकाला
जबलपुर. पाटन के रैगवां गांव के पास एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पलट गई। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार (एमपी २० सीएफ २६६०) चालक तेज गति से वाहन चला रहा था। इसी दौरान एक वाहन अचानक उसके सामने आ गया। जिससे कार चालक गति पर नियंत्रण नहीं कर पाया और डिवाइडर से टकराते हुए तेज रफ्तार कार उस पर चढ़ गई। कार पलटने से काफी देर तक यातायात बाधित रहा। लोगों ने बताया कि इस सड़क पर आए दिन हादसे होते रहते हें, इसके बावजूद यहां यातायात पुलिस द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
------------------

जेटीपीसी ने मानस भवन में मनाया मप्र स्थापना दिवस, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं

जबलपुर। प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर जेटीपीसी द्वारा मानस भवन में कार्यक्रम आयेाजित किया गया। जिसमें कथक की खूबसूरत प्रस्तुतियों ने मंच लूटा, वहीं देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां भी बेमिसाल रहीं। गायन के साथ-साथ वादन में भी बच्चों ने कमाल दिखाया। जबलपुर टूरिज्म प्रमोशनल काउंसिल के तत्वावधान में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। आयोजन में एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। नृत्यांजली कथक केन्द्र, एमडी बंगाली स्कूल के स्टूडेंट्स व हर्षिता एवं साथी कलाकारों द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव भी मोहक रहा। इसके बाद रुद्राष्टक की प्रस्तुति ने भी खूब तालियां बटोरी।

देखें जबलपुर न्यूूज बुलेटिन