13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्री श्री रविशंकर की सुदर्शन क्रिया ने किया मुग्ध, सम्मोहित हुए लोग, देखें वीडियो

शहीद स्मारक परिसर पर हजारों लोग बने अनूठे ध्यान के साक्षी, श्री श्री ने कहा जन कल्याण के लिए निकालें समय

less than 1 minute read
Google source verification
ayodhya

art of living sri sri ravi shankar songs and tour schedule of 2018

जबलपुर। पूरा शहीद स्मारक परिसर खचाखच भरा हुआ था। गुरुवार को उस समय यहां सन्नाटा जैसा छा गया जब आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर ने सुखी जीवन के सूत्र दिए। उन्होंने लोगों की आंखें बंद करायीं। अनुलोम-विलोम जैसी क्रिया से सांस अंदर लेने और बाहर करने के योग के बीच जब उन्होंने अंतरतम में झांकने की बात कही तो हर तरफ अजीब सी शांति छा गयी। अनूठा सा अहसास लिए लोगों ने करीब दस मिनिट बाद आंखें खोलीं तो सचमुच चेहरों में अलग ताजगी का अहसास था। श्री श्री रविशंकर ने कहा कि हम यदि रोजाना इस सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करें तो जीवन खुशहाल हो सकता है।

आखिर कौन हैं श्री श्री रविशंकर, जानिए रोचक फैक्ट्स

ताजगी का अहसास
क्या अमीर, क्या गरीब, क्या अफसर और क्या कर्मचारी..। श्री श्री रविशंकर की सुदर्शन क्रिया में हर वर्ग के लोग भागीदार नजर आए। उन्होंने बड़े सहज अंदाज में सुदर्शन क्रिया कराई और संदेश दिया कि यह खुद को जाग्रत करने की कला है। यदि हमने खुद को जगा लिया तो हर राह आसान हो जाएगी। हम अपना काम ज्यादा स्फूर्ति के साथ और सफलता पूर्वक कर पाएंगे।