2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#CarbonCreditScore इस शहर में है एशिया का सबसे बड़ा अर्बन फॉरेस्ट, मालामाल हो सकता है जिला

#CarbonCreditScore इस शहर में है एशिया का सबसे बड़ा अर्बन फॉरेस्ट, मालामाल हो सकता है जिला  

2 min read
Google source verification

जबलपुर. हरियाली और पहाड़ियों से घिरे नर्मदा की गोद में बसे जबलपुर में वृहद स्तर पर पौधरोपण हो रहा है। पांच साल में मदनमहल पहाड़ी की अतिक्रमण मुक्त हुई जमीन और डुमना नेचर पार्क में किया गया पौधरोपण सफल रहा है। नगर के पास एशिया का सबसे बड़ा अर्बन फॉरेस्ट भी निगम की संपत्ति है। ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि नगर का कार्बन क्रेडिट स्कोर कराया जाए तो जबलपुर बड़ा फंड अर्जित कर सकता है।

टेंडर प्रक्रिया जारी
नगर निगम ने कार्बन क्रेडिट स्कोर अर्जित करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। जिससे की एजेंसी की नियुक्ति हो सके जो नगर के कार्बन क्रेडिट स्कोर का आकलन कर सके। इसी के आधार पर निगम फंड अर्जित कर सकता है। नगर में पेड़-पौधों में विविधता है। प्रचुर मात्रा में औषधीय पौधे भी हैं।
ऐसे होती है कार्बन क्रेडिट की खरीद

नगर निगम ने मदन महल पहाड़ी और डुमना में किया है पौधरोपण

कार्बन उत्सर्जन को कार्बन क्रेडिट के माध्यम से नियंत्रित करने का एक प्रयास है, जिसे प्रोत्साहित करने के लिए रुपए से जोड़ा गया है। अगर कोई भी कंपनी या व्यक्ति निश्चित स्तर से नीचे कार्बन उत्सर्जन करता है तो उसकी ओर से उत्सर्जित कार्बन के बीच के अंतर को कार्बन क्रेडिट कहते हैं। इस कार्बन क्रेडिट को दो कंपनियों के बीच आदला- बदली या अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रचलित मूल्य के हिसाब से बेचा जा सकता है और कर्ज भी लिया जा सकता है।

सोलर प्लांट का भी मिलेगा लाभ

निगम ने अपने भवनों से लेकर जल शोधन संयंत्र परिसरों में सोलर प्लांट लगाए हैं। इसके साथ ही वृहद स्तर पर नगर से बाहर निगम सोलर प्लांट लगाने की प्लानिंग कर रहा है। यह प्लांट भी निगम के लिए बड़ी संपत्ति होगा। जिससे आधार पर कार्बन क्रेडिट से निगम फंड अर्जित कर सकेगा।

पहला चरण
20600 पौधे लगाए 24 एकड़ में चौहानी साइट पर 5 से 10 फीट तक की ग्रोथ 4 साल में
दूसरा चरण
10600 पौधे लगाए 8 एकड़ में सूपाताल मंदिर के सामने 2 से तीन फीट के हैं पौधे
तीसरा चरण
3 हजार पौधे लगाए ढाई एकड़ में दरगाह छोर पर 2-3 फीट के हैं पौधे
चौथा चरण
20 हजार पौधे लगाए मदनमहल किला मार्ग पर फलदार 2-3 फीट के हैं पौधे
यहां भी पौधरोपण
●44 हजार पौधे लगाए हैं स्मार्ट सिटी के तहत 54 एकड़ में

●ग्रीन कॉरीडोर मदनमहल लिंक रोड, डुमना नेचर पार्क।

निगम ने वृहद स्तर पर पौधरोपण किया है, इनमें से कई साइट पर पौधों की अच्छी ग्रोथ के साथ ही हरित क्षेत्र तैयार हो गए हैं। सोलर प्लांट लगाने भी निगम प्रयासरत है। इसे देखते हुए कार्बन क्रेडिट के लिए एजेंसी नियुक्त करने टेंडर प्रक्रिया जारी है। एजेंसी की नियुक्ति के बाद ही आगे की प्रक्रिया हो सकेगी।
- संभव अयाची, असिस्टेंट कमिश्नर, नगर निगम

कार्बन क्रेडिट अच्छी अवधारणा है, इस दिशा में काम किया गया तो नगर को बड़ा फंड प्राप्त हो सकता है। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा कार्बन उत्सर्जन करने वाली कंपनियां इसके लिए भुगतान करती हैं।
- केएल कांवरे, विशेषज्ञ