
Astrology
जबलपुर . ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की विशेष भूमिका होती है। सभी ग्रह नियमित अंतराल पर अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन के अलावा सभी ग्रह की समय-समय पर चाल बदलती रहती है, जिसका प्रभाव जातकों के जीवन पर पड़ता है।
सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ेगा प्रभाव
देश-दुनिया में भी देखने को मिल सकती है काफी हलचल
ऐसे में अगस्त काफी महत्वपूर्ण रहेगा। अगस्त में सूर्य, मंगल और शुक्र ग्रह राशि बदलेंगे और बुध उल्टी चाल चलेंगे। इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इन ग्रहों के गोचर के परिवर्तन से जातकों के जीवन के साथ देश-दुनिया में भी काफी हलचल देखने को मिल सकती है।
सूर्य जाएंगे सिंह राशि में
ज्योतिषाचार्य जनार्दन शुक्ला ने बताया कि नवग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि बदलते हैं। अभी सूर्य कर्क राशि में भ्रमण कर रहे हैं। 17 अगस्त को सूर्य दोपहर 01:23 बजे अपनी स्वराशि सिंह राशि में गोचर करेंगे। इससे वे कई राशियों को लाभ पहुंचाएंगे। सूर्य का गोचर मेष, सिंह समेत कई राशियों के लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि में मंगल
सूर्य के गोचर के अगले दिन साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक ग्रह मंगल 18 अगस्त को दोपहर 03 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। गोचर मेष, मिथुन, कर्क और वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ रहेगा।
बुध ग्रह होंगे वक्री
बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक बुुध ग्रह 24 अगस्त को रात 12.52 बजे सिंह राशि में उल्टी चाल चलना आरंभ कर देंगे। बुध की वक्री चाल से कुछ राशि के जातकों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
शुक्र कर्क राशि में होंगे अस्त
सात अगस्त को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिर्विद शुक्ला के अनुसार इसके अगले ही दिन आठ अगस्त को शुक्र ग्रह इसी राशि में अस्त हो जाएंगे। शुक्र दो अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। इसके बाद 4 सितंबर को मार्गी हो जाएंगे। अगस्त में शुक्र के अस्त होने से कुछ राशि के जातकों को मिलाजुला परिणाम देखने को मिलेगा।
Published on:
27 Jul 2023 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
