18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Train : 30 जनवरी से चलेंगी दो आस्था सुपर फास्ट ट्रेन, जबलपुर से अयोध्या का सफर और आसान

Ayodhya Train : 30 जनवरी से चलेंगी दो आस्था सुपर फास्ट ट्रेन, जबलपुर से अयोध्या का सफर और आसान  

2 min read
Google source verification
Ayodhya Train

Ayodhya Train

जबलपुर . अयोध्या में भगवान राम की की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के बाद जबलपुर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं। इसे देखते हुए रेलवे विभाग भी अयोध्या स्पेशल ट्रेन चला रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे भी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन चलाएगा। एक ट्रेन जबलपुर से कटनी-सतना-प्रयागराज जंक्शन और दूसरी ट्रेन जबलपुर से इटारसी, भोपाल, बीना होकर चलेगी। 22 कोच वाली इन ट्रेनों में 20 स्लीपर और 2 एसएलआर कोच होंगे। इसके अलावा सड़क मार्ग से भी ग्रुप बुकिंग के साथ परिवहन की सुविधा उलब्ध होगी।

इन ट्रेनों की सीधी सुविधा

दो आस्था ट्रेनों को मिलाकर जबलपुर से अयोध्या के लिए पांच ट्रेनें श्रद्धालुओं को उपलब्ध होंगी। इनमें साकेत सुपर फास्ट एक्सप्रेस, मुंबई-एलटीटी अयोध्या केंट सुपरफास्ट एक्सप्रेस और रामनाथपुरम-अयोध्या सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन पहले से चल रही हैं। 30 जनवरी से दो आस्था सुपर फास्ट ट्रेन चलने से अयोध्या का सफर और आसान हो जाएगा।

तीन ट्रिप चलेगी आस्था स्पेशल ट्रेन

पहली जबलपुर-अयोध्या आस्था स्पेशल ट्रेन 30 जनवरी, 13 फरवरी और 27 फरवरी को जबलपुर से रवाना होगी। अयोध्या से 1 फरवरी, 15 फरवरी और 29 फरवरी को रवाना होंगी। जबलपुर से ट्रेन दोपहर 15.30 बजे छूटेगी, जो श्रीधाम, नरसिंहपुर, गाडरवारा, पिपरिया, इटारसी, नर्मदापुरम, भोपाल, बीना जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज होते हुए अगले दिन दोपहर 12.55 बजे अयोध्या पहुंचेगी। वापसी में अयोध्या से रात 21.20 बजे रवाना होकर इसी मार्ग से अगले दिन शाम 19.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

दूसरी जबलपुर-अयोध्या आस्था स्पेशल 16 फरवरी को रात 23.00 बजे जबलपुर से रवाना होगी। ट्रेन रात 00.10 बजे कटनी, 1.35 बजे सतना, तडक़े 3.30 बजे मानिकपुर और सुबह 5.15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी, जो सुल्तानपुर होते हुए सुबह 10.30 बजे अयोध्या पहुंचेगी। 18 फरवरी की रात्रि 21.30 रवाना होकर रात 1.50 बजे प्रयागराज जंक्शन, 4.15 बजे मानिकपुर, 5.15 बजे सतना, 6.40 बजे कटनी और सुबह 8.15 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

बसों में ग्रुप बुकिंग की सुविधा
जबलपुर से अयोध्या के लिए रूट परमिट नहीं होने से सीधी बस सेवा उपलब्ध नहीं है। लेकिन, श्रद्धालु बस ग्रुप बुकिंग की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए शहर के बस ऑपरेटर्स व्यवस्था कर रहे हैं। बस बुक करने पर प्रति यात्री दो हजार से 2200 रुपए खर्च आएगा।