1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रेन में बिरयानी मंगा रहे हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर

बिरयानी पर मुंबई हावड़ा मेल में जमकर हुआ हंगामा

2 min read
Google source verification
bad quality biryani in train

bad quality biryani in train

जबलपुर। मुंबई से हावड़ा जा रही मेल में घटिया बिरयानी परोसे जाने से हंगामा हो गया। गुस्साए यात्री इक_े होकर टे्रन के पेंट्रीकार में पहुंच गए और जमकर आक्रोश जताया। यात्रियों के तेवर देखकर पेंट्रीकार के स्टाफ ने माफी मांगकर किसी तरह मामले को रफा-दफा किया। इससे पहले घटिया बिरयानी देने वाले पेंट्रीकार वेंडर से कोच में धक्का-मुक्की भी की गई।


बदबू मार रहा था चावल
जानकारी के अनुसार 12322 डाउन मेल के स्लीपर कोच एस-7 व एस-8 के 4 यात्रियों ने पेंट्रीकार वेंडर को बिरयानी लाने का ऑर्डर दिया था। रविवार को दोपहर पेंट्रीकार से यात्रियों को बिरयानी लाकर दी गई। बिरयानी चखते ही यात्री यह कहकर नाराजगी जताने लगे कि घटिया खाना दिया गया है, जिससे वे बीमार हो जाएंगे। बिरयानी का चावल बदबू मार रहा था। अण्डे सड़े हुए थे। इटारसी-जबलपुर खण्ड में चलती टे्रन में हुई इस घटना से गुस्साए चारों यात्री पेंट्रीकार पहुंच गए और हंगामा कर दिया। इस दौरान वहां हंगामे की स्थिति बन गई।

सकते में आए कर्मचारी
ट्रेन में यात्रियों का गुस्सा और तेवर देखकर पेंट्रीकार का स्टाफ सकते में आ गया। यात्रियों के पैसे लौटाने व माफी मांगे जाने से वे शांत हुए। यात्री सचिन सचदेव का कहना था कि टे्रनों के पेंट्रीकार में भारी गफलत की जा रही है। गंदगी के बीच घटिया खानपान सामग्री तैयार कर यात्रियों को बेची जा रही है। इसे लेकर आइआरसीटीसी व रेलवे के अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।

जमकर खप रहा घटिया माल
टे्रनों में चल रही भारी भीड़ का फायदा उठाते हुए जमकर घटिया माल खपाया जा रहा है। जबलपुर-इटारसी, जबलपुर-सतना खण्ड में यात्रियों को घटिया खान-पान सामग्री तो बेची ही जा रही है, वहीं कीमत भी अधिक वसूली जा रही है। इसे लेकर रेलवे का संबंधित विभाग खानापूर्ति कर रहा है। जांच के नाम पर कभी कभार ही अधिकारी चेंबर छोड़ रहे हैं। इसके कारण अवैध वेण्डरों की भी टे्रनों में भरमार हो गई है। बिना एप्रूवल वाली पानी की बॉटलों के साथ ही शीतल पेय, पैक्ड मठा भी घटिया क्वालिटी का खपाया जा रहा है। पिछले दिनों डीसीएम ने 2 सौ पाउच घटिया मठा पकड़ा भी था, लेकिन इसके बाद कोई अधिकारी जांच के लिए नहीं निकला।