
Garment Cluster- demo pic
जबलपुर। सिटी girls का फैशन टाइम टू टाइम अपडेट हो रहा है। सीजन के अकॉर्डिंग तो वे ड्रेसेज सलेक्ट करती ही हैं, लेकिन #fashion के साथ उनका अटायर भी लगातार चेंज हो जाता है। इन दिनों बसंती मौसम चल रहा है। इसके चलते सिटी गल्र्स का फैशन भी बसंती रंग में ढल चुका है। इसके चलते ऑरेंज और यलो कलर के शेड्स पसंद किए जा रहे हैं। सिटी girls के ज्यादातर dresses इन्हीं रंगों में पसंद किए जा रहे हैं। ऐसे में यलो और ऑरेंज कलर के ड्रेसेज उन्हें बसंती लुक प्रोवाइड कर रहे हैं।
कॉटन के साथ शिफॉन
यलो और ऑरेंज शेड के बसंती लुक के लिए कॉटन और शिफॉन फैब्रिक के साथ जॉर्जेट और खादी भी पसंद किया जा रहा है, लेकिन गल्र्स को सबसे ज्यादा शिफॉन फैब्रिक में इस कलर के ड्रेसेज पसंद आ रहे हैं। उनका कहना है ऑटम का यह सीजन काफी अच्छा लगता है इन दिनों ऐसे लाइट वेट डे्रसेज कैरी करना अच्छा लगता है, जिनके रंग चटख हों।
इंडो वेस्टर्न डे्रसेज का कलेक्शन
सिटी गल्र्स के लिए बसंती लुक के लिए ट्रेडिशनल के साथ-साथ इंडो वेस्टर्न ड्रेसेज भी कैरी किए जा रहे हैं। इसमें क्रॉप टॉप के साथ पलाजो, क्रॉप टॉप विद् स्कर्ट, ऑफ शोल्डर विद् जीन्स, ऑफ शोल्डर विद् स्कर्ट पसंद किया जा रहा है। इसके साथ ही कुर्ती पलाजो और कुर्ती स्कर्ट के बीच भी यलो और ऑरेंज शेड की डिमांड देखी जा रही है।
अट्रैक्टिव होते हैं कलर्स
सिटी गल्र्स का कहना है कि इस सीजन में यलो और ऑरेंज कलर्स अट्रैक्ट करते हैं। इसका कारण है कि सर्दियों के दिनों में यह कलर्स काफी सुकून देने का काम करते हैं। डार्क शेड्स होने के कारण इन कलर के डे्रेसेज पहनना खुद के स्किन टोन को भी निखारने का काम करते हैं। इसके लिए सर्दियां हल्की होते ही यलो और ऑरेंज शेड्स पसंद किए जा रहे हैं।
Published on:
02 Mar 2021 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
