12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं सुपर वूमन, इनका काम देख हर कोई कहता है बहुत खूब – देखें वीडियो

ये हैं सुपर वूमन, इनका काम देखा हर कोई कहता है बहुत खूब - देखें वीडियो

2 min read
Google source verification
beautiful ladies in india

beautiful ladies in india

जबलपुर। जबलपुर सुपर वूमन ग्रुप द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे शहर की महिलाओं और कन्याएं ने नृत्य, गायन , किया साथ ही बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। साथ ही इस कार्यक्रम का खास डेकोरेशन स्वयं महिलाओं द्वारा किया गया। हर एक चीज घर मैं बनाई गयी।इसमे मुख्य अतिथि के रूप कैप्टन भारद्वाज शामिल हुए।

जबलपुर सुपर वुमेन ग्रुप की डायरेक्टर प्रदीप्ती चौरसिया ने बताया की इस ग्रुप का उद्देश्य केवल एन्जॉय या किटी पार्टी करना नहीं है। बल्कि जरूरतमंद महिलाओं को उनके अनुरूप रोजगार से जोडऩा है। ताकि वे स्वाबलंबी बनकर समाज में खुद का एक मुकाम हासिल कर सकें। इसलिए इस ग्रुप का नाम सुपर वुमन रखा गया है। jabalpur super woman group महिलाओं का एक संगठन हैं,जिसमें महिलाएं घर बैठे अपना ऑनलाइन सेल्लिंग का काम करती है, एवम हमारा ग्रुप जरूरतमंद महिलाओं को टीचिंग, ट्यूशन, एवम सभी प्रकार की नोकरियाँ दिलाने मैं भी मदद करता है।
इस ग्रुप का बनाने का सबसे अहम उद्देश्य महिलाओं को घर बैठे काम और रोजगार दिलवाना, किसी भी महिला जो की अपनी नई पहचान बनाना चाहती है। समाज में एवम सामाजिक कार्य से जुडऩा चाहती है। वह हमारे इस ग्रुप से जुड़ सकती है। हर घर महिला रोजगार पाए...यह हमारा अहम उद्देश्य है। हमारा उद्देश्य इन्हें ढेर सारी खुशियाँ देना। ये हमें एक खुशी देने वाला कार्य लगता है। हर महिला इस ग्रुप द्वारा शहर की कई अच्छी और सम्मानीय महिलाओं से भी जुड़ सकती है। हमारे ग्रुप में वह महिलाएं है जो अपनी 1 अलग पहचान बनाना चाहती है जैसे ब्यूटी पार्लर , जीवी ज्वेल्स,
स्माइल एंड स्माइल प्रोडक्ट्स यह सभी कार्य और दुकाने महिलाएं द्वारा चलाई जाती है। ग्रुप द्वारा मिलन समारोह का आयोजन किया गया जहाँ मंच पर सभी गृहणियों एवम महिलाओं ने नृत्य, गायन जैसी प्रस्तुतितिया दी। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।