
best anti aging cream of india: handsom, fair and lovely skin
जबलपुर। ड्रायफ्रूट्स में मशरूम का नाम अग्रणी है। मशरूम मोटापा कंट्रोल करने का काम भी करता है। इसमें लीन प्रोटीन होता है, जो वजन घटाने में कारगर होता है हालांकि इसका बहुत सेवन करना भी ठीक नहीं है। यह स्किन और हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। मशरूम विटामिन डी का बहुत ही अच्छा स्रोत होता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बहुत जरूरी है।
ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर की रिस्क कम
मशरूम के सेवन से ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का रिस्क कम हो जाता है। दरअसल मशरूम में बीटा ग्लूकन और कॉन्जुगेटेड लिनोलिक एसिड होता है, जो एक एंटी कार्सिनोजेनिक एजेंट के रूप में कार्य करता है। इस तरह मशरूम के सेवन से कैंसर जैसे घातक रोगों की आशंका को कम किया जा सकता है। यह कैंसर सेल्स की ग्रोथ को रोकने का काम भी करता है।
ग्लूकोज को कंट्रोल रखता है
मशरूम में फैट की मात्रा नहीं होती है और कार्बोहाइड्रेट भी कम होता है लेकिन प्रोटीन, एंजाइम्स, विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर की मात्रा अच्छी होती है। इस तरह मशरूम डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम शुगर और स्टार्च को ब्रेक कर ग्लूकोज को कंट्रोल रखते हैं।
प्राकृतिक एंटीबायोटिक
मशरूम में पाए जाने वाले विटामिन ए, बी और सी इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाने का काम करते हैं। यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, जो माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को ठीक करता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से बचाकर कई तरह के रोगों की आशंका कम करता है।
स्किन को हेल्दी बनाने का काम करता है
मशरूम में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं। यह उम्र के प्रभाव को कम कर स्किन को हेल्दी बनाने का काम करता है। इसके अलावा मशरूम में पाए जाने वाले पोषक तत्व त्वचा का रंग निखारने का काम करते हंै। मशरूम के सेवन से त्वचा में से हानिकारक पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। यह त्वचा की मरम्मत का काम भी करता है। इस तरह मशरूम स्किन को हेल्दी रखता है ।
Published on:
04 Jun 2018 12:46 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
