16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देश का बेस्ट सरकारी अस्पताल है ये, अंतरराष्ट्रीय मानकों को करता है पूरा

मध्यप्रदेश में लगातार तीन साल कायाकल्प अवार्ड जीतने के बाद एनक्यूएएस का सर्टिफिकेशन भी मिला

2 min read
Google source verification
Newborns threatened in Singrauli District Hospital

Newborns threatened in Singrauli District Hospital

जबलपुर. शहर का एक अस्पताल hospital देश में बेस्ट माना गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक पूरे करने के कारण अस्पताल hospital को हाल ही में एक प्रमाण पत्र जारी किया गया है। ये उपलब्धि गुरुवार को शहर के एल्गिन हॉस्पिटल hospital के खाते में आयी। नेशनल क्वालिटी एसोरेंस स्टैंडर्डस (एनक्यूएएस) के इम्तिहान में अस्पताल hospital अव्वल आया है। एनक्यूएएस NQAS सर्टिफिकेशन के लिए हुए निरीक्षण में हॉस्पिटल hospital को 95 प्रतिशत अंक मिले हैं। ये सिविल अस्पताल hospital वर्ग में देश में सर्वाधिक अंक है। निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल hospital में उपलब्ध अलग-अलग सुविधाओं और योजनाओं की जानकारी ली गई थी। बेहतर व्यवस्था के बूते हॉस्पिटल hospital ने यह महत्वपूर्ण तमगा प्राप्त किया है। एनक्यूएएस NQAS का सर्टिफिकेशन हासिल करने से हॉस्पिटल hospital को देश और विदेश में अलग नई पहचान मिलेगी। केंद्र सरकार की ओर से चिकित्सा को बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त अनुदान प्रदान किया जाएगा।

इन क्षेत्रों मेंप्राप्तांक

ओपीडी में 89 प्रतिशत

एक्सीडेंट एवं इमरजेंसी में 91

लेबर रुम में 95 प्रतिशत

लैबोरिटी में 96 प्रतिशत

मैटरनिटी वार्ड में 96 प्रतिशत

ऑपरेशन थिएटर में 97 प्रतिशत

एनआरसी में 96 प्रतिशत

एसएनसीयू में 99 प्रतिशत

पीपी यूनिट में 96 प्रतिशत

ब्लड बैंक में 98 प्रतिशत

रेडियोलॉजी में 91 प्रतिशत

ऑक्जलरी सर्विस में 95 प्रतिशत

फॉर्मेसी में 97 प्रतिशत

जनरल एडमिनिस्ट्रेशन में 96 प्रतिशत

कायाकल्प में हैट्रिक

प्रदेश सरकार के कायाकल्प अभियान में अस्पताल hospital लगातार अग्रणी रहा है। तीन साल से लगातार कायाकल्प पुरस्कार प्राप्त हो रहा है। वर्ष 2019 में सम्मानजनक मातृत्व देखभाल (रिस्पेक्टफुल मेटरनल केयर) का राष्ट्रीय प्रमाणीकरण प्राप्त हुआ है। हॉस्पिटल hospital के अधीक्षक डॉ. आरके खरे और आरएमओ डॉ. संजय मिश्रा ने NQAS सर्टिफिकेशन की पुष्टि की है। आगे हॉस्पिटल hospital में व्यवस्थाओं और बेहतर बनाने की कोशिश करने की बात कही है।

सितंबर में आयी थी टीम

हॉस्पिटल hospital के एक्यूएएस NQAS प्रमाणीकरण से पहले निरीक्षण के लिए नई दिल्ली से दो अधिकारियों की टीम आयी थी। 25 से 27 सितंबर के बीच टीम ने अस्पताल hospital का जायजा लिया था। केंद्र सरकार के नेशनल हेल्थ सिस्टम एंड रिसर्च सेंटर की ओर से नामित दो अधिकारियों की टीम ने 14 विभागों की जांच की थी। मरीजों से सीधे बातचीत करके साफ-सफाई, उपचार, स्टाफ के व्यवहार सहित अन्य सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की थी।

प्रति बेड अतिरिक्त अनुदान

कायाकल्प और लक्ष्य अभियान में उत्कृष्टता का तमगा मिलने के बाद एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन से हॉस्पिटल hospital का दर्जा बढ़ गया है। एनएबीएच सर्टिफिकेशन की मान्यता देश तक सीमित है, लेकिन एनक्यूएएस NQAS सर्टिफिकेशन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तय मापदंड पर आधारित है। इस उपलब्धि पर अब हॉस्पिटल hospital को निर्धारित अनुदान के अतिरिक्त प्रति पलंग 10 हजार रुपए का अतिरिक्त अनुदान प्रतिवर्ष सरकार प्रदान करेगी। इससे व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सकेगा।