16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिर पर कलश रखे १०१ मातृशक्ति स्वास्ति वाचन व नृत्य से की भक्ति

धूमधाम से निकाली कलश यात्रा, सम्पूर्ण ब्राह्मण महासभा ने शुरू की श्रीमद् भागवत कथा

2 min read
Google source verification
bhagvat katha

bhagvat katha

जबलपुर. ५१ पुरोहितों के स्वास्ति वाचन, १०१ कलशधारी मातृशक्ति और डांडिया नृत्य करती हुई बेटियों के साथ गाजे-बाजे की धुन पर कलश यात्रा निकली तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए, वातावरण भक्तिमय बन गया। सम्पूर्ण ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में दीक्षितपुरा में रविवार को शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा की कलश यात्रा में एेसा आकर्षण दिखा। कलश यात्रा दीक्षितपुरा से शुरू होकर चेरीताल, बल्देवबाग, पांडे चौक, छोटी देवन, उपरैनगंज होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। मुख्य यजमान मुन्नालाल दुबे ने १०१ कन्या व व्यास पूजन किया। कथा व्यास श्याम बिहारी पौराणिक (पौंडी वाले) ने भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है। इस मौके पर उमाशंकर अवस्थी, केके शर्मा, सुनील तिवारी, धनंजय वाजपेयी, सतीश मिश्रा, राकेश गौतम, मनोज तिवारी, सचिन उपाध्याय एवं अभिषेक दुबे मौजूद थे।

कृपा करें संत तो जीवन में बसंत

जबलपुर. गुण परमात्मा के देखिए और दोष स्वयं के देखना चाहिए। दोष स्वत: में होता है और हम तलाशतें कहीं और हैं। संत कृपा से ही जीवन में बसंत आता है। रामायणम् जबलपुर के तत्वावधान में महेश भवन सभागार में नवधा भक्ति के सप्तम सूत्र पर आधारित प्रवचन माला के तीसरे दिन रविवार को उमाशंकर व्यास ने ये उद्गार व्यक्त किए। कथा में श्रीरामभद्र सरकार, आरपी अग्रवाल, शंकर भाई, शंकरलाल खत्री, सांवल दास, केदारनाथ अग्रवाल, रामकिशोर अग्रवाल, भगवान दास धीरावाणी एवं ज्योतिर्विद मुन्ना महाराज, रोहित दुबे, डॉ. हरिशंकर दुबे मौजूद थे।

सूर्य अर्चन से संतान प्राप्ति

जबलपुर. भगवान भास्कर प्रत्यक्ष देव हैं। सूर्य की साधना से संतान की प्राप्ति होती है। मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। बगलामुखी मंदिर में पौष माह के रविवार को विशेष सूर्य अर्चन में ब्रह्मचारी स्वामी चैतन्यानन्द ने ये संदेश दिया। बगलामुखी मंदिर में पौष माह में नित्य सूर्य अर्चन किया जा रहा है। मंगलवार को सूर्य अर्चन के समापन पर संतों के संयोजन पर सवा लाख पुष्पों से सूर्य अर्चन किया जाएगा। पूजन में आचार्य राजेन्द्र शास्त्री, वासुदेव शास्त्री, विजय कटारिया, गीता गुप्ता ने सूर्य अर्चन किया।

श्रीराम कथा आज से
जबलपुर. मानस सर्व धर्म सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को शांतिनगर दमोहनाका में श्रीराम कथा शुरू होगी। प्रथम दिन दोपहर १२ बजे कलश यात्रा निकलेगी। स्वामी विनेश्वरानंद कथा की रसवर्षा करेंगे।

साईं पालकी यात्रा आज
जबलपुर. प्रयास साईं सेवा मंडल के २०वें स्थापना दिवस के मौके पर सोमवार सुबह ११ बजे अंधमूक विद्यालय में हवन और पूजन की जाएगी। मंडल के अतुल लखेरा ने बताया कि गणेश मंदिर धनवंतरि नगर से साईं पालकी पदयात्रा निकाली जाएगी।

ये भी पढ़ें

image