12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकायुक्त का बड़ा फैसला, 16 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

-मनमाने तरीके से भू-प्रयोग परिवर्तन का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
लोकायुक्त का फैसला

लोकायुक्त का फैसला

जबलपुर. लोकायुक्त ने एक बड़े फैसले में 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया है। इसे लेकर पूरे जिले में हड़कंप मचा है। मामला मनमाने तरीके से भू-प्रयोग परिवर्तन का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इस मामले में भू-प्रयोग परिवर्तन कर 30 करोड़ से ज्यादा मूल्य की जमीन का व्यावसायिक उपयोग करने का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि लोकायुक्त ने इस बड़े और ऐतिहासिक फैसले में नगर निगम, टीएनसीपी, जेडीए और रजिस्ट्री कार्यालय के अफसर समेत कुल 16 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन सभी पर मिलीभगत कर शिक्षण संस्थान के लिए आरक्षित जमीन पर अस्पताल बनवाने का आरोप है। इसी मामले में लोकायुक्त ने केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार इन सभी जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों की मिलीभगत से करीब 30 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत की जीमन के मद में परिवर्तन किया। जमीन मद का परिवर्तन (भू-प्रयोग परिवर्तन) कर अस्पताल बना कर उसे व्यावसायिक स्वरूप दे दिया गया।