10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूलों में एडमिशन को लेकर आई जरूरी खबर, जानिए कब मिल पाएगा स्कूलों में प्रवेश

स्कूल अपडेट नहीं कर रहे जानकारी, आरटीई में प्रवेश का काम अटका, सीटों को लेकर अब तक नहीं हो पाया निर्णय, स्कूल प्रोफाइल अपडेट नहीं करा रहे

2 min read
Google source verification
rte-news.jpg


स्कूल शिक्षा विभाग इस साल फरवरी में आरटीई की सीटों की प्रक्रिया की शुरुआत करने की तैयारी में है लेकिन स्कूलों की लेटलतीफी से काम अटक गया है। छात्रों का पंजीयन, शिक्षकों की जानकारी अपडेट का कार्य नहीं होने से आरटीई प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है।

गौरतलब है कि आरटीई के तहत धारा 12 (1) (सी) अनुसार नि:शुल्क प्रवेश की प्रकिया के लिए कक्षा-1 के नामांकन के 25 प्रतिशत को सत्र 2024-25 आरटीई के तहत नि:शुल्क प्रवेश हेतु आरक्षित सीटें मानकर ऑनलाइन प्रवेश की कार्यवाही की जाना है।

स्कूलों को यह करनी थी प्रक्रिया

जिले के अशासकीय स्कूलों को यू डाइस पर स्कूलों की प्रोफाइल की एंट्री करना है। जिसके अंतर्गत छात्रों का नामांकन का कार्य करना था। साथ ही स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों की जानकारी, उनकी एंट्री भी पोर्टल पर की जानी थी लेकिन स्कूलों द्वारा कोई भी काम नहीं किया। न तो छात्रों के पंजीयन की स्थिति दर्ज की गई न ही स्कूल में पदस्थ शिक्षकों की जानकारी को प्रदर्शित किया गया। जिससे विभाग के पास भी इस बात की जानकारी नहीं है कि किस स्कूल में कितने छात्र वर्तमान में पढ़ रहे हैं और कितने शिक्षक पढ़ा रहे हैं। यह पूरी प्रक्रिया स्कूलों को खुद के यूजर आईडी पासवर्ड के आधार पर करनी है।

7000 सीटें होने का अनुमान

जानकारों के अनुसार जिले में वर्ष 2024-25 सत्र के लिए आरटीई की सीटें आरक्षित की जानी है। स्कूलों में छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही इस बार जिले में 7 हजार सीटें होने का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन जब तक पोर्टल पर इसे अपडेट नहीं किया जाएगा तब तक सीटों को लेकर स्थिति क्लीयर नहीं हो सकेगी।

क्यों है यह जरूरी यूडाइस पर जानकारी

अपलोड करने के पीछे स्कूलों की वास्तविक स्थिति का आंकलन किया जाना है। इसके आधार पर ही विभाग को यह पता चलेगा किसी सस्कूल में आरटीई के लिए कितनी सीटें उपलब्ध हैं। यदि किसी स्कूल में छात्रों के नामांकन में वृद्धि दर्ज होती है तो स्वभिाविक तौर पर आरटीई की सीटों में भी वृद्धि में हो जाएगी। इसका सीधा फायदा शिक्षा से वंचित छात्रों को मिलेगा। लेकिन इस कार्य में स्कूल लापरवाही बरत रहे हैं।


-आरटीई प्रवेश पर काम किया जा रहा है ताकि जल्द प्रक्रिया की शुरुआत की जा सके। कुछ निजी स्कूलों द्वारा प्रोफाइल को अपडेट नहीं करने की बात सामने आई है। ऐसे स्कूलों के तत्काल प्रक्रिया पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-योगेश शर्मा, जिला परियोजना समन्वयक