18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: मप्र का सबसे बड़ा फ्लाईओवर ब्रिज बन रहा यहां, खूबियां जान रह जाएंगे हैरान

बड़ी खबर: मप्र का सबसे बड़ा फ्लाईओवर ब्रिज बन रहा यहां, खूबियां जान रह जाएंगे हैरान

2 min read
Google source verification
Largest flyover - big flyover of india in mp

Largest flyover - big flyover of india in mp

जबलपुर. देश के सबसे बड़े हाईवे एनएच-7 ने शहर को जहां तीन फ्लाईओवर और एक रिवर ब्रिज की सौगात दी, वहीं मदनमहल से दमोहनाका तक बनने वाले नए फ्लाईओवर से शहर की रफ्तार को पंख लगेंगे। कई दशक से इस ओवर ब्रिज की जरूरत महसूस की जा रही थी। पहले यह रानीताल तक के लिए प्रस्तावित था, लेकिन शहर में बढ़े ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए इसे दमोहनाका तक स्वीकृत किया गया। इस निर्माण के बाद मदन महल से दमोहनाका का आवागमन सुगम हो जाएगा। अब तक शहर में केवल एक साइड लेन वाला फ्लाईओवर था, जो शोभापुर में है। नए फ्लाईओवर में पांच साइड लेन होंगी। इस ब्रिज निर्माण का ठेका गुजरात के अहमदाबाद की मेसर्स रंजीत बिल्डकॉन लिमिटेड को दिया गया है।

news facts-

मदन महल से दमोहनाका तक किया जाएगा निर्माण
फ्लाईओवर से शहर की रफ्तार को लगेंगे पंख

स्पान की लम्बाई ने दी राहत-
मदन महल रेलवे स्टेशन के पास ब्रिज के पोल खड़े करने थे, लेकिन रेलवे ने अपनी जमीन देने से इनकार कर दिया था। पीडब्ल्यूडी और ठेका कम्पनी ने हल निकाला और स्पॉन की लम्बाई बढ़ा दी। इससे रेलवे की जमीन ब्रिज निर्माण में परेशानी नहीं बनेगी।

बाहर से आने वालों को भी फायदा-
फ्लाईओवर बनने से बाहर से आने वाले वाहनों को भी फायदा होगा। पनागर, सिहोरा, कटनी, दमोह, कटंगी और पाटन की ओर तथा नागपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा से शहर आने वाले वाहन फ्लाईओवर से गुजरेंगे।

अंतिम चरण में चारों फ्लाईओवर का काम-
एनएच 7 पर बन रहे रिवर ब्रिज और फ्लाईओवर ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में पहुंच चुका है। यहां फिनिशिंग वर्क किया जा रहा है। हालांकि, ओवर ब्रिज से एक ओर से ट्रैफिक भी शुरू कर दिया गया है। इससे नागपुर से कटनी की ओर आने-जाने वाले शहर के ट्रैफिक में फंसे बगैर रफ्तार से शहर को पार कर रहे हैं। एनएच 7 पर बन रहे फोर लेन से रीवा तक की दूरी भी कम हो गई है।

यहां उतरेंगे रैंप
02 मी. ऊंचे व 5 मी चौड़े बॉक्स होंगे, जहां रैम्प उतरेगा
400 मी. लम्बा व 3.4 मी. चौड़ा मदनमहल थाने से रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नम्बर 3 की ओर
400 मी. लम्बा व 8.4 मी. चौड़ा होगा स्नेह नगर से मदनमहल चौराहा तक
450 मीटर लम्बा व 8.4 मीटर चौड़ा रानीताल चौराहा से पीएंडटी रहवासी कॉलोनी के गेट तक
350 मीटर लम्बा व 12.9 मीटर चौड़ा मदन महल चौराहा से महानद्दा

flyover bridge, biggest bridge in madhya pradesh india, dangerous bridge in india, railway bridge india, Top Ten Longest Railway Bridges, pamban bridge km" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/02/22/flyover_4173889-m.jpg">

कितना और कब तक
758.54 करोड़ रुपए केंद्रीय सडक़ निधि से स्वीकृत
490.08 करोड़ मुआवजा राशि के लिए स्वीकृत
680.94 करोड़ रुपए का किया गया अनुबंध
616 करोड़ निर्माण की अनुमानित लागत
65.02 करोड़ विद्युत कार्य के लिए स्वीकृत
03 साल में पूरा होना है निर्माण

ब्रिज एक नजर में
197 कुल स्पॉन होंगे फ्लाईओवर में
12.9 मीटर मुख्य लेन की चौड़ाई
02 किमी साइड लेन समेत लम्बाई
04 किमी होगी मुख्य लेन की लम्बाई
02 भारी और 2 सामान्य वाहन चल सकेंगे मुख्य लेन पर

यह है स्थिति
2015 में शुरू हुआ प्रोजेक्ट। 2017 में पूरा होना था काम
तिलवारा रिवर ब्रिज
स्थान- तिलवारा, लम्बाई- 1 किमी
पाटन बाइपास ओवर ब्रिज
स्थान- पाटन बायपास, लम्बाई- 1 किमी
भेड़ाघाट बाइपास ओवर ब्रिज
स्थान- अंधमूक, चौराहा, लम्बाई- 1 किमी
कटंगी ओवर ब्रिज
स्थान- कटंगी बायपास, लम्बाई- 1 किमी