
commercial use of land of Bishop PC Singh trust, lease cancelled
जबलपुर. जेल में बंद बिशप पीसी सिंह के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें से पांच को आर्थिक अपराध अपराध प्रकोष्ठ की टीम ने शुक्रवार को जब्त कर लिया। इन वाहनों की कीमत डेढ़ करोड़ रुपए है। इनका उपयोग बिशप पीसी सिंह खुद और परिवार के लिए करता था।
टीम ने सभी वाहनों के इंजन नम्बर और चेसिस नम्बरों का भी दस्तावेजों से मिलान किया। जांच में यह बात भी सामने आई कि सभी वाहनों को बिशप पीसी सिंह ने फाइनेंस कराया था। इनकी किस्त स्कूल और अन्य संस्थाओं की ओर से चुकाई जाती थी। इसके दस्तावेज भी स्कूल प्रबंधन द्वारा प्रदान किए गए हैं। ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक बिशप पीसी सिंह की ओर से उपयोग किए जाने वाले वाहन एमपी 20 बीए 5074, एमपी 20 सीडी 8043, एमपी 20 सीडी 7003, एमपी 20 सीएच 5891 व एमपी 20 सीएच 5724 को जब्त किया गया है। इनमें चार लग्जरी कार और एक टेम्पो ट्रैक्स वाहन है।
पीयूष और क्लेमेंस जेम्स से भी पूछताछ
शुक्रवार को टीम ने बिशप पीसी सिंह के बेटे पीयूष पॉल सिंह और ट्रेजरार क्लेमेन्स जेम्स से भी पूछताछ की। इस दौरान कई और अहम सुराग टीम को मिले हैं। टीम ने सोमवार को फिर से दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया है।
तीनों के नाम पर चार बड़ी प्रापर्टियां
जांच टीम को पता चला कि पीसी सिंह के नाम पर शहर में दो, उसके बेटे पीयूष पॉल सिंह और पत्नी नोरा सिंह के नाम पर एक-एक प्रापर्टी रजिस्टर्ड है। टीम के अनुसार प्रापर्टियों की कीमत करोड़ों रुपए में है। इन प्रॉपर्टी के दस्तावेजों की जांच हो रही है।
Published on:
08 Oct 2022 12:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजबलपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
