28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING: भाजपा ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची, नेताओं के बेटों, पत्नी और रिश्तेदारों को मिली तवज्जो- देखें पूरी सूची

BREAKING: भाजपा ने जारी की पार्षद प्रत्याशियों की सूची, नेताओं के बेटों, पत्नी और रिश्तेदारों को मिली तवज्जो- देखें पूरी सूची

2 min read
Google source verification
bjp councilor candidates list

bjp councilor candidates list

जबलपुर। नगर सरकार चुनाव में पार्षद पद की बहुप्रतिक्षित प्रत्याशियों की सूची आखिरकार भाजपा ने जारी कर दी।सूची जारी होते ही आधे से ज्यादा कार्यकर्ताओं में रोष है, वहीं जिन्हें टिकट मिला है वे जश्न मनाने में जुट गए हैं। पिछले दो दिनों से जिन नामों की फर्जी सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी, आखिर वे नाम यहां अपनी जगह नहीं बना पाए। भाजपा द्वारा जारी सूची में पूर्व विधायकों, नेताओं, बड़े पदाधिकारियों के परिजनों के नामों को फाइनल किया गया है। इनमें बेटे, पत्नी व रिश्तेदार समेत बड़े नेताओं के खास कार्यकर्ताओं को तवज्जो दी गई है। वहीं सूची आने के पहले जिन लोगों ने पार्षद पद का नामांकन अपने ‘भाईसाब’ कहने पर भर दिया था, वे अब अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। आज सुबह से ही कुछ भाजपा नेता सूची जारी होने के पहले ही अपना नामांकन भरने पहुंच गए थे।

READ MORE- प्रदेश की सबसे हॉट सीट, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष आएंगे महापौर का नामांकन जमा करवाने

विरोध का सामना तो करना पड़ेगा
जानकारों की मानें तो भाजपा ने पहले तो बहुत देरी से सूची जारी की है। वहीं इसमें कुछ नामों को लेकर कार्यकर्ता विरोध कर सकते हैं। इसके लिए बड़े पदाधिकारियों को तैयार रहना चाहिए। क्योंकि इस सूची में वे नाम भी शामिल हैं जिनके पास महज दो चार लोग बमुश्किल कार्यकर्ता के नाम से ही जुट पाते हैं। इधर, जो पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं उनकी अपनी भीड़ है वे नाम सूची से गायब हैं। इन्हें वोट के लिए समर्थन जुटाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ेगी।

Story Loader