2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर: भाजपा ने बड़े अल्पसंख्यक नेता को पद से हटाया, ये वीडियो हुआ वायरल!

बड़ी खबर: भाजपा ने बड़े अल्पसंख्यक नेता को पद से हटाया, ये वीडियो हुआ वायरल!

2 min read
Google source verification
भाजपा नेता ने पिता को मुर्गा बनाकर वीडि

भाजपा नेता ने पिता को मुर्गा बनाकर वीडि

जबलपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष पद से फरार इनामी शफीक उर्फ हीरा को हटा दिया गया है उधर पूरे घटनाक्रम में पक्ष रखनें के लिए शफीक हीरा ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता भी बुलाई थी खबर मिलते ही पुलिस ने उसके ट्रांसपोर्ट में घेराबंदी की पर वह वहां से गायब हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा द्वारा पद से हटाए जाने के बाद शफीक उर्फ हीरा ने शुक्रवार दोपहर अपना पक्ष रखने पत्रकारवार्ता रखी थी। इसकी भनक लगते ही पुलिस ने वहां आसपास घेराबंदी कर दी पर वह वहां नहीं पहुंचा।

news facts-

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष को पद से हटाया
पीसी की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची, नहीं मिला हीरा

ये हैं प्रकरण
एक फरवरी को हीरा ने भाईयों जमीर व समीर के साथ मिलकर रजा चौक पर फर्नीचर व्यापारी पर प्राणघातक हमला वार कर दिया। घायल युवक का तब से इलाज चल रहा है। उधर, घायल युवक पर दबाव बनाने के लिए किशोरी पर आरोप भी लगाए थे। जो जांच में सही नहीं पाए गए।

पिता को बनाया था मुर्गा, बेटी ने खाया जहर

जबलपुर के भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष और उनके साथियों ने एक व्यक्ति को रुपयों की खातिर मुर्गा बनाया। इसके बाद उन्होंने उक्त व्यक्ति के साथ जमकर मारपीट भी की। इस सब का किसी ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल होते ही वीडियो उसकी बेटी के कॉलेज में पढऩे वाले साथियों तक भी पहुंच गया। जब पीडि़त व्यक्ति की बेटी ने पिता की स्थिति देखी तो उससे यह नहीं देखा गया। उसे आत्मग्लानि हुई और घर जाकर जहर खा लिया।

बीच सडक़ तलवार लेकर फैलाई दहशत

रजा चौक बस स्टॉप का मामला- भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ पदाधिकारी के युवक को पीटने का वीडियो वायरल
भाजपा के नेता का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें उसके द्वारा मारपीट किए जाने समेत अभद्रता साफ साफ दिखाई दे रही है। पुलिस ने हालांकि इस मामले में अनभिज्ञता जाहिर की है। वहीं पार्टी अध्यक्ष ने जांच की बात कहते हुए बात को टाल दिया है।

रजा चौक बस स्टॉप के पास एक युवक को बेरहमी से पीटने और हथियार लेकर धमकाने का मामला सामने आया है। वींिडयो में जो युवक मारपीट करते हुए दिख रहा है वह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का उपाध्यक्ष असलम पठान बताया जा रहा है व उसके साथ एक युवक खुलेआम धारदार हथियार लहरा रहा है। यह घटना तीन से चार दिन पहले की बताई जा रही है। भाजपा संगठन ने मामला संज्ञान में आने के बाद इसकी जांच शुरू कर दी है। वीडियो लगभग डेढ़ मिनट का यह वीडियो है। इस दौरान सडक़ पर लोग तमाशबीन बने रहे। कुछ लोग वीडियो भी बनाते भी दिख रहे हैं। पीडि़त ने घटना की शिकायत नहीं की है।

लगातार शिकायतों के बाद कार्रवाई
भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर का कहना है कि अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शफीक हीरा को पदमुक्त कर दिया गया है। पूर्व में भी शिकायतें आई थी। उनसे पक्ष रखने कहा गया था पर उनकी ओर से पक्ष नहीं रखा गया।