जबलपुर. रांझी के बापू नगर में गुरुवार शाम भाजपा के ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष के भाई पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग जमा हो गए। हालंकि विवाद से पहले रांझी पुलिस पहुंची और स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने आरोपितों पर हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज किया है।