script

भाजपा नेताओं ने उड़ाई कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, भाजपा विधायक समेत बड़े बड़े नेता शामिल – देखें वीडियो

locationजबलपुरPublished: Sep 19, 2020 11:25:40 am

Submitted by:

Lalit kostha

इस शहर के नेताओं को नहीं होगा कोरोना, जनता भर रही लाखों का जुर्माना
 

corona.jpg

BJP MLA

जबलपुर। कोरोना काल में आम आदमी पर कोरोना के नाम पर जुर्माना भर रहा है, वहीं नेताओं ने सारे नियम कायदे ठेंगे पर रख दिए हैं। इसका जीता जागता उदाहरण भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को देखने मिला। जहां नेताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ा दी। इनमें विधायक से लेकर वरिष्ठ नेता भी शामिल थे। कई नेताओं ने तो मास्क लगाने में भी खानापूर्ति कर दी। इतने के बाद न तो किसी को कोरोना की गाइडलाइन याद आई और न किसी ने एक दूसरे को टोकने की जहमत ही उठाई। इस आयोजन में वे नेता शामिल रहे जो लोगों को नियमों का पालन करने की सलाह दिन रात दे रहे हैं, किंतु खुद के मानने के समय सारे नियम कचरे में डाल दिए गए हैं।

बड़े आयोजनों में नेताओं की कोरोना काल में दिखी अनदेखी, सोशल डिस्टेंङ्क्षसग हुई दरकिनार!
चित्रों से दी पीएम मोदी के संघर्ष की जानकारी

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत शुक्रवार को रानीताल स्थित भाजपा कार्यालय में चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें प्रधानमंत्री के संघर्ष, व्यक्तित्व और कृतित्व को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी का शुभारम्भ प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद गोंटिया ने किया। इसी दौरान सारे लोग कोरोना के लिए बनाए गए नियम कायदे भूलकर आयोजन में लगे रहे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गोंटिया ने चित्र प्रदर्शनी के शुभारमभ पर कहा कि पीएम मोदी ने अपने बाल्यकाल से संघर्ष करते हुए सेवा के बाद राजनीति में कदम रखा। उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री और उसके बाद देश के प्रधानमंत्री का दायित्व संभाला। चित्र प्रदर्शनी प्रभारी दीपांकर बैनर्जी ने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता और आमजन 20 सितंबर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शनी देख सकेंगे। इस दौरान विधायक अजय विश्नोई, विधायक अशोक रोहाणी, डॉ. विनोद मिश्रा, एसके मुद्दीन, राममूर्ति मिश्रा, अखिलेश जैन, सुरेंद्र राठौर, राजेश मिश्रा, संदीप जैन, शिवराम बेन, रजनीश यादव, श्रीराम शुक्ला, काके आनंद, श्रीकांत साहू, सोनू बचवानी, रंजीत पटेल आदि उपस्थित थे।