12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जबलपुर BJP की महिला नेता को घर में घुसकर मारा, भाजपा ने घेरा थाना मामला दर्ज

दो पक्षों में विवाद, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी ने लगाया मारपीट का आरोप  

2 min read
Google source verification
bjp.png

bjp woman leader

जबलपुर। गोरखपुर की हाथीताल कॉलोनी में शनिवार सुबह कचरा फेंकने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और उनके बेटे के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की और तलवार से वार कर घायल कर दिया। उधर, दूसरे पक्ष की एक महिला को आईसीयू में भर्ती कराया गया है। उसने महिला मोर्चा की पदाधिकरी और उनके बेटे पर जबरन जहरीला पेय पिलाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। मामले को लेकर भाजपा नगर अध्यक्ष ने थाने का घेराव भी किया।

पुलिस के अनुसार भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश कार्य समिति की सदस्य ममता पटेल ने सुबह 11.30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनके पड़ोस में संजय भसीन, अंकित भसीन, कशिश और सीमा भसीन ने मकान खाली कराने की मंशा से मारपीट की और तलवार से वार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 427, 34 और 354 भादंवि का प्रकरण दर्ज किया।

जहरीला पदार्थ खिलाने का आरोप: उधर भसीन परिवार की सीमा भसीन को निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार सीमा भसीन ने बयान में आरोप लगाया कि ममता पटेल घर के सामने कचरा फेंक देती हैं। इसी को हटाने की बात पर सुबह विवाद हुआ। सीमा पटेल और उनके बेटे अनूप पटेल ने कोई जहरीला पेय पिला दिया। पुलिस ने इस मामले में ममता पटेल और उनके बेटे अनूप के खिलाफ धारा 328, 323, 294 व 34 भादवि का प्रकरण दर्ज किया। इस मामले को लेकर शनिवार शाम छह बजे के लगभग भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के साथ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में घुसने की धारा 452 ममता पटेल की शिकायत वाली एफआईआर में नहीं लगाई है। घेराव की सूचना पर पहुंचे एएसपी संजीव उईके ने कहा कि बाद में बयान के आधार पर धाराओं को बढ़ाया जाएगा। इसके बाद घेराव समाप्त हुआ।