24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रात में ब्लैक आउट

सड़कों पर पसरा रहता है अंधेरा, स्ट्रीट लाइट रहती है बंद

3 min read
Google source verification
black out

black out

जबलप़ुर । शहर के कुछ इलाके एेसे हैं जहंा रात होते ही अंधेरा पसर जाता है। यहां कहने को तो स्ट्रीट लाइट लगी हैं लेकिन वह बंद रहती है। एेसे में रात में इन सड़कों पर गुप अंधेरे कायम रहता है। ये हालात बाजार सहित रहवासी इलाकों के हैं। आलम यह है कि इन इलाकों में ब्लैेक आउट से बड़ा खतरे की आशंका बनी हुई है। अंधेरे की वजह से लोगों व प्रतिष्ठानों की सुरक्षा दांव पर है। दुकानों में जहंा चोरी की आशंका बनी हुई है वहीं राहगीरों के साथ भी देर रात अनहोनी का खतरा बना रहता है।

शहर की सड़कों पर रोशनी करने की जिम्मेदारी नगर निगम के ऊपर है। नगर निगम का प्रकाश विभाग इस मामले में लापरवाही कर रहा है। स्ट्रीट लाइट बंद हो जाने पर उसे सुधारा नहीं जाता। पत्रिका एक्सपोज ने शहर के विभिन्न इलाकों का जायजा लिया तो वहां प्रकाश व्यवस्था ठप मिली। इस दौरान मौके पर मिले लोगों ने यह भी बताया कि अंधेरे की वजह से रात में गुजरने से डर लगता है। वहीं कुछ इलाकों में लोगों का यह कहना था कि नगर निगम को कई बार स्ट्रीट लाइट की समस्या से अवगत कराया जा चुका है। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका।

लूट पाट का खतरा
स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण लूटपाट की संभावना बनी रहती है। कई बार अंधेरे की आड़ में लूटपाट और चोरी की घटनाएं हो चुकी है। अंधेरे के कारण संदिग्ध भी नजर नहीं आते। इस आड़ में वारदात को अंजाम देकर आसानी से गायब हो जाते हैं।

खड़े रहते हैं भारी वाहन
अंधेरदेव,फुहारा,निवाडग़ंज में रात के समय अवैध पार्र्किंग से बड़ा खतरा है। यहां रात को सड़क पर वाहनों की पार्र्किंग हो जाती है। जिससे सड़क भी संकरी हो जाती है। एेसे में कई बार लोगों को अंधेरे में वाहनों नजर नहीं आते। जो दुर्घटना की आशंका है।


नेपियर टाउन में डकैती की बड़ी वारदात के बाद प्रशासन एलर्ट नहीं है। लोगों का कहना है कि सूनी सड़क पर संदिग्ध परिस्थिति में कई बार लोगों का खड़ा देखा गया है। अंधेरे की वजह से लोगों की पहचान नहीं हो पाती है। एेसे में वे अनजान लोग किस नियत से खड़े है यह पता नहीं चल पाता।

ये है हालात
स्थान- लिंक रोड
मदन महल से लिंक रोड मार्ग। करीब एक किमी सड़क पर जगह-जगह सोडियम लाइट बंद मिली। जिससे यहां से रात में अकेले निकलना खतरे से खाली नहीं है।

स्थान- स्नेह नगर
लिंक रोड से स्नेह नगर मार्ग। इस मार्ग पर सड़क के एक ही तरफ स्ट्रीट लाइट लगी है। जिससे चलते यहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव है। अंधेरे के कारण चोरी की संभावना बनी हुई है।

स्थान- गढ़ा फाटक
रानीताल से गढ़ाफाटक मार्ग। इस सड़क पर अंधेरा पसरा मिला। गढ़ाफाटक से फुहारा तक कुछ जगहों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही थी।

स्थान- आदर्श कॉलोनी
लेबर चौक समीप स्थित आदर्श कॉलोनी क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था चौपट मिली। यहां कई सड़कों पर अंधेरा छाया रहा। कुछ जगह एेसी भी थी जहां स्ट्रीट लाइट तो चालू थी लेकिेन रोशनी सड़क पर नहीं जाकर दूसरी जगह जा रही थी।

स्थान- नेपियर टाउन
नेपियर टाउन की सड़कों पर अंधेरा मिला। जिसके चलते रात के समय यहां से गुजरना लोगो के लिए खतरा बन गया है। कुछ माह पहले यहां स्थित एक घर में डकैती की वारदात हो चुकी है।

स्थान- नागरथ चौक
नागरथ चौक से स्टेशन मार्ग। इस मार्ग पर रेलवे पुल के समीप स्ट्रीट लाइट बंद रहती है। त्रिकोणी मार्ग होने के कारण रात में अंधेरे की वजह से खतरा बना हुआ है।

स्थान - नौदरा ब्रिज

करमचंद चौक से नौदरा ब्रिज मार्ग। इस मार्ग पर चौराहे के 100 मीटर पहले अंधेरा मिला। यहां सड़क के बीच में डिवाइडर खुला हुआ है। अंधेरे के कारण दुर्घटना का खतरा है।

स्थान- संजीवनी नगर
संजीवनी नगर के इलाके में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था चौपट नजर आई। यहां 90क्वाटर्स के समीप स्ट्रीट लाइट बंद मिली।

स्थान- अंधेरदेव
ओमती से अंधेरदेव मार्ग। इस सड़क पर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त नहीं 300 मीटर में अंधेरा मिला। यहां स्ट्रीट लाइट के लिए खंभे नहीं लगे है। यहां वाहन चालकों के साथ लूट की आशंका बनी रहती है।

स्थान-निवाडग़ंज
बड़ा फुहारा से निवाडग़ंज मार्ग। यहां स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था चौपट नजर आई। इस मार्ग पर देर रात चाय की दुकान लगाने वाले ने बताया कि यहां हमेशा अंधेरा बना रहता है।

सड़कों पर अंधेरा छाया है इसकी मुझे जानकारी नहीं है। यदि कहीं तकनीकि खराबी के कारण समस्या आ रही है तो इसे दिखवाया जाएगा।
नवीन लोनारे,प्रभारी,प्रकाश विभाग,नगर निगम