15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

काला धागा पहनना इन राशियों के लिए नुकसानदायक, फुट जाती है किस्मत

काला धागा पहनना इन राशियों के लिए नुकसानदायक, फुट जाती है किस्मत

2 min read
Google source verification
black thread

काला धागा पहनना इन राशियों के लिए नुकसानदायक, फुट जाती है किस्मत

जबलपुरः किसी चीज़ का चलन एक बार शुरु हो जाए तो जहां देखों वहां आमतौर पर लोग उस चीज़ को पहने हुए दिख जाते हैं। ऐसा ही आजकल एक चलन आम होता जा रहा है। दरअसल, शहरों के ज्यादातर नौजवान अपने हाथ की कलाई में काला धागा पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसे फैशन के तौर पर पहना जा रहा है। लेकिन कई बार बगैर जानकारी के ऐसा करना व्यक्ति के लिए नुकसान का कारण भी बन सकता है, कुछ कार्य ऐसे होते हं, जिनको जाने अनजाने में करने से उसके नकारात्मक प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ने लगते हैं और उसको यह ऐहसास भी नहीं हो पाता कि, आखिर उसके साथ घटित होने वाली इन घटनाओं का कारण क्या है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काला धागा वैसे तो हमें बुरी नज़र से बचाता है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी भी हैं, जिनके जातक अगर यह काला धागा अपनी कलाई या शरीर के किसी भी अंग पर पहनते हैं, तो उनके जीवन पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। मध्य प्रदेश के प्रख्यात ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास ने उन राशयों के बारे में बताया जिनके जातकों पर काले धागे का बुरा असर पड़ सकता है। तो आज हम उन राशियों के बारे में जानते हैं, जिनको काला धागा भूल कर भी नहीं पहनना चाहिये। ऐसा करने से उन लोगों के जीवन में कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं।

-मेष राशि

ज्योतिष के अनुसार मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल देव को काला चीज पसंद नहीं होती। जिस कारण से मेष राशि के लोग काला धागा पहनते हैं तो उनके जीवन से मंगल का शुभ प्रभाव समाप्त हो सकता हैं जिसके कारण मेष राशि के लोग परेशानी में पड़ सकते हैं। इनके ऊपर बुरी शक्तियों का प्रभाव पड़ सकता हैं। इसके साथ हीं साथ काला धागा धारण करने से जीवन में सुख शांति का अभाव हो सकता हैं जिसके कारण ये लोग जीवन में असफल हो सकते हैं। इसलिए मेष राशि के लोगो को काला धागा भूलकर भी नहीं पहनना चाहिए। इस राशि के जातकों के लिए लाल धागा शुभ होता है।

-वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह ही होता है। इसके साथ ही जीवन पर मंगल का प्रभाव हमेशा बना रहता है। जिस कारण से वृश्चिक राशि के लोगों को काला धागा पहनने से बचना चाहिए। काला धागा पहनने से मंगल देव नाराज हो सकते हैं और जीवन से मंगल का प्रभाव समाप्त हो सकता हैं। जिसके कारण जीवन में दरिद्रता आती हैं। इस राशि के जातकों के लिए भी लाल धागा धारण करना शुभ होता है।