scriptइस विलेन की एक्टिंग से डर गए थे अक्षय कुमार, मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार | bollywood actor ashutosh rana horrible acting as a villain | Patrika News

इस विलेन की एक्टिंग से डर गए थे अक्षय कुमार, मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार

locationजबलपुरPublished: Nov 10, 2018 01:08:06 pm

Submitted by:

Lalit kostha

इस विलेन की एक्टिंग से डर गए थे अक्षय कुमार, मिला था राष्ट्रीय पुरस्कार
 

bollywood actor ashutosh rana

bollywood actor ashutosh rana

जबलपुर। आमतौर पर बॉलीवुड फिल्मों में हीरों ही विलेन पर भारी पड़ता है। लेकिन बॉलीवुड इतिहास में दो ऐसे विलेन भी आए हैं जो अपनी दमदार एक्टिंग आवाज के दम पर सुपर स्टार हीरो पर भारी पड़े हैं। पहला शोले का गब्बर यानि अमजद खान और दूसरा संघर्ष का शंकर पांडे यानि आशुतोष राणा। जिन्हें फिल्मों का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। आज आशुतोष राणा का अपना जन्मदिन मना रहे हैं। राणा महाकोशल क्षेत्र के नरसिंहपुर जिले में जन्मे हैं। उनका जबलपुर से बहुत गहरा नाता रहा है। उनके बड़े भाई और बहन जबलपुर में ही रहते हैं।
आशुतोष राणा का फिल्मी कैरियर आज से 23 साल पहले 1995 में एक टीवी धारावाहिक से शुरू हुआ था। पहले धारावाहिक में ही उन्होंने विलेन के किरदार को कुछ इस तरह से निभाया कि वह खलनायकों के किरदार में फिट बैठ गए। तब से अब तक उन्होंने जितनी भी फिल्में की अधिकतर में विलेन ही रहे। चाहे बॉलीवुड की हिंदी फिल्में हो या साउथ की तमिल फिल्में। उनका किरदार अपने आप में बोलता है। उनकी आंखे देखकर लोग विलेन की धमक साफ देख पाते हैं।

 

bollywood actor ashutosh rana

आँखों में दीखता है खौफ का मंजर
खौफ का जो मंजर उनकी आंखों में उन्होंने Dushman फिल्म में दिखाया शायद बहुत कम दिखा पाते हैं। संघर्ष फिल्म की बात करें तो अक्षय कुमार की एक्टिंग के बावजूद उन पर भारी पड़ गए थे। शंकर पांडे का किरदार आज भी बॉलीवुड में गिने-चुने रोल्स में गिना जाता है।

शिव भक्त हैं राणा
एक्टर आशुतोष राणा ने टीवी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे से शादी की है। उनके दो बच्चे जिनका नाम सौरव मान और सत्येंद्र राणा है। यह सभी शिवभक्त कहे जाते हैं। गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री जी के परम शिष्य में आशुतोष राणा की गिनती होती है। जहां भी दद्दा जी का कोई धार्मिक अनुष्ठान होता है आशुतोष राणा सहज चले आते हैं।

 

bollywood actor ashutosh rana

जबलपुर से गहरा नाता
जबलपुर से उनका गहरा नाता है। यहां अपनी यादों को सहेजने आते हैं और कहते हैं कि जबलपुर नरसिंहपुर उनके दो ऐसे शहर रहे हैं जहां उनका बचपन बीता है। एक्टिंग का शौक होना शुरू से रहा है। इसी के चलते मुंबई में आज माने गए थे किस्मत और उन्हें सफलता हाथ लगी। इसमें शिव की महिमा और कृपा को आभारी मानते हैं

 

bollywood actor ashutosh rana

कैसे जाने राणा का फिल्मी सफर
2019 सोनचिरैया
2018 धड़क
2018 उड़नछू
2018 मुल्क
2018 ACP Rudra On Duty Bengali film
2017 आ गया हीरो
2017 जीना इसी का नाम है
2016 शोरगुल
2015 ब्लैक होम
2015 ब्रदर्स
2015 डर्टी पॉलिटिक्स
2015 अब तक छप्पन 2
2014 हम्प्टी शर्मा की दुलहनिए
2014 देसी कट्टे
2013 जिला ग़ज़िआबाद
2012 अता पता लापता
2012 किस्मत लव पैसा दिल्ली
2011 हैमिलटन पैलेस
2011 सरगना
2011 B & W The Black And White Fact
2011 ए स्ट्रेंज लव स्टोरी
2011 मोनिका
2011 अलीबाबा और 41 चोर
2010 रामायण : The epic Ravan
2009 कॉफ़ी हाउस
2008 विक्ट्री पॉलिटिशियन
2008 समर 2007
2007 धोखा
2007 आवारापन
2005 बाबू माशे
2006 बंगारम
2005 कलयुग
2005 शबनम मौसी
2004 अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
2004 चोट
2004 वेंकी
2003 एल ओ सी कारगिल
2003 हासिल
2003 दिल परदेसी हो गया
2003 संध्या
2003 श्श
2003 २ अक्टूबर
2002 कर्ज़
2002 राज़
2002 अनर्थ
2002 अंश
2002 गुनाह
2002 अब के बरस
2002 डैंजर
2001 कसूर
2001 गुरु महागुरु
2000 बादल
2000 तरकीब
2000 लाडो
1999 संघर्ष
1999 जानवर
1998 दुश्मन
1998 ग़ुलाम
1998 ज़ख्म
1997 कॄष्ण अर्जुन
1996 संशोधन
1995 स्वाभिमान
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार
1999 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार – दुश्मन
2000 – फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ खलनायक पुरस्कार – संघर्ष

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो